नीरज चोपड़ा ने जब वर्कआउट में बहाया पसीना, Video देख आनंद महिंद्रा बोले- कुछ भी नहीं आसान
सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। आनंद महिंद्रा ने जब नीरज चोपड़ा का वर्कऑउट का एक वीडियो शेयर कर यही बात दोहराई।

Neeraj Chopra Workout Video: उद्योगपति आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) के वर्कऑउट का एक विडियो शेयर किया। अपने ट्वीटर अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो के साथ कैप्शन के माध्यम में आनंद महिंद्रा ने युवाओं को बड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि एक बड़ी सफलता के पीछे पर्दे की पीछे की जो मेहनत होती है वो बेहद अहम है।
जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा इस वक्त यूके में है। वे 2023 सीजन के लिए यूके के प्रशिक्षण ले रहे हैं। यूके में उनके वर्कऑउट का एक वीडियो मंगलवार को उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने शेयर किया। इस वीडियो के साथ महिंद्रा ने याद दिलाया कि जीत आसान नहीं है।
Just watching the workout routine of @Neeraj_chopra1 reminds me of the extraordinary, back-breaking effort that lies ‘behind-the-scenes’ of any victory. Nothing comes easy… pic.twitter.com/cgMRcZaDkq
— anand mahindra (@anandmahindra) January 17, 2023
उद्योगपति आनंद महिंद्रा अपने ट्वीट में लिखा, "नीरज चोपड़ा के वर्कआउट रूटीन को देखने मात्र से ही मुझे उस असाधारण, कमर तोड़ने वाले प्रयास की याद आ जाती है, जो किसी भी जीत के 'पर्दे के पीछे' होता है। कुछ भी आसान नहीं होता।"
दरअसल, नीरज चोपड़ा इस साल होने वाली तीन बड़ी प्रतियोगिताओं के लिए तैयारी कर रहे हैं। जिसमें वर्ल्ड चैंपियनशिप, एशियाई खेल 2023 और डायमंड लीग का फाइनल शामिल है। हाल ही में जेवेलिन थ्रोअर ने एक पत्रकारों से कहा था कि इस साल जेवलिन में 90 मीटर के आंकड़े को छूने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा की ये एक जादुई आंकड़ा जिस तक कड़ी मेहनत के बाद ही पहुंच पाना संभव होता है।












Click it and Unblock the Notifications