NASA ने मंगल आवास का किया अनावरण, चार कमरों के साथ जिम की सुविधा, जानें मार्स पर रहने पर कैसा महसूस होगा
इस साल चार वॉलंटीयर रहने के लिए मार्स पर जाएगा। वे एक साल तक वहां जीवित रह सकते हैं। साथ ही वे जीवन जीने के लिए परीक्षण करेंगे।

अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने मंगलवार को अपने नए मंगल-सिमुलेशन आवास का अनावरण किया है। नासा का ये प्रयोग बेहद खास है, क्योंकि इसमें वॉलंटीयर्स एक साल के लिए इस सिमुलेशन में रहने की सुविधा होगी। चार छोटे कमरे के साथ जिम की भी सुविधा है। यहां बहुत सारी लाल रेत भी है। इसमें वॉलंटीयर्स भविष्य के मिशनों पर जाने के लिए एक साल तक जीवित रह सकते हैं।
ये सारी सुविधा नासा के नये मंगल सिमुलेशन आवास में मिलेगी। इस मंगल सिमुलेशन आवास का उपयोग बेहद खास होने की संभावना है। वॉलंटीयर्स आने वाले मिशनों पर जीवन जीने के लिए परीक्षण करेंगे। इसमें अंतरिक्ष यात्री एक साल तक जीवित रहेंगे। क्रू हेल्थ एंड परफॉर्मेंस एक्सप्लोरेशन एनालॉग (CHAPEA) नामक तीन नियोजित प्रयोगों के लिए यह सुविधा बनाई गई है। ह्यूस्टन, टेक्सास में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी के विशाल अनुसंधान आधार पर स्थित है।
इस साल चार वॉलंटीयर्स पहला परीक्षण शुरू करेंगे। नासा मनुष्यों की सहनशक्ति को बेहतर ढंग से समझने के लिए उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की निगरानी करने की योजना बना रहा है। CHAPEA एक्सपेरिमेंट्स के प्रमुख रिसर्चर ग्रेस डगलस ने कहा कि कलेक्ट किए गए डेटा के साथ नासा मंगल ग्रह पर अंतरिक्ष यात्रियों के "रिसोर्स यूज" को बेहतर ढंग से समझ पाएगा।
Recommended Video

जानकारी के मुताबिक वॉलंटीयर 1700 वर्ग फुट (160 वर्ग मीटर) के घर के अंदर रहेंगे। अमेरिकी स्पेस एजेंसी ने इस घर को "मार्स ड्यून अल्फा" नाम दिया है। इस घर में दो बाथरूम, खेती के लिए खेत, चिकित्सा देखभाल के लिए एक कमरा, आराम करने वाला एरिया समेत कई चीजें शामिल हैं। इस घर के रेतीली बालू वाले फ्लोर पर अंतरिक्ष यात्रियो के लिए कई उपकरण भी बिखरे हुए हैं।
यहां ट्रेडमिल भी है जिसपर चलने से ऐसा प्रतीत होगा की मार्स की कम ग्रैविटी वाली सतह पर वॉक की जा रही है। इस घर में खास 3डी प्रिंट का उपयोग भी किया गया है। वॉलंटियर्स को ऐसा प्रतित हो कि वो सच में मार्स में बने किसी घर में ही रह रहे हैं।
यह भी पढ़ें- नासा ने दी टेंशन की खबर, क्या 23 साल बाद खत्म हो जाएगी धरती?












Click it and Unblock the Notifications