VIDEO: कभी नहीं देखा होगा ऐसा नजारा! नासा ने शेयर किया पृथ्वी का अद्भुत क्लिप, देखकर हैरान हुए लोग
Nasa shared Earth clip from different angle: हाल ही में नासा ने ब्रह्मांड से पृथ्वी का एक शानदार वीडियो शेयर किया है, जिसे देखने के बाद लोग इस क्लिप के लिए नासा का धन्यवाद कर रहे हैं।

NASA shares earth video: अंतरिक्ष एजेंसी नासा अकसर ब्रह्मांड की ऐसी तस्वीरें जारी करती है, जिसे देखने के बाद कोई भी मंत्रमुग्ध हो जाए। नासा का सोशल मीडिया हैंडल उन लोगों के लिए किसी खजाने से कम नहीं है, जो पृथ्वी और अंतरिक्ष की आकर्षक तस्वीरों को देखना पसंद करते हैं।
(वीडियो-नीचे)
नासा ने शेयर किया वीडियो
इस बार भी नासा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जो हमारे खूबसूरत ग्रह पृथ्वी को एक अलग एंगल से दिख रही है। पोस्ट शेयर करते हुए नासा ने लिखा- देखो सचमुच दुनिया ऐसे गुजर रही है।
अलग एंगल से दिखी पृथ्वी
नासा ने इस वीडियो के कैप्शन में आगे लिखा कि जो लोग पृथ्वी की कक्षा में हमारे ग्रह को एक अलग कोण से देखने के लिए गए हैं, उनका कहना है कि अंतरिक्ष में ये नीला संगमरमर असल में काफी सुंदर और आकर्षक है, जब इसे 250 मील से देखा जाता है।
वायरल वीडियो देख मंत्रमुग्ध हुए लोग
कैप्शन में नासा ने जानकारी दी कि अल्ट्रा-हाई डेफिनिशन वीडियो को मार्च 2022-23 के बीच कैप्चर किया गया था। खासतौर पर तब, जब एक आईएएस 409 किलोमीटर की ऊंचाई पर पृथ्वी की परिक्रमा करता है। इसे परिक्रमा पूरी करने में 90 मिनट का समय लगता है।
लाखों लोगों ने देखा क्लिप
पोस्ट किए जाने के बाद से इस क्लिप को 80 लाख बार देखा जा चुका है। पोस्ट को लाखों लाइक और हजारों लोगों के कमेंट्स मिले हैं। क्लिप देखने के बाद लोग मंत्रमुग्ध होकर बस इसकी तारीफ करने लगे। एक यूजर ने ऐसे शानदार विजुअल के लिए नासा को धन्यवाद कहा और लिखा कि मंत्रमुग्ध कर देने वाला। काश मैं भी अपनी आंखों से इसे देख पाता।
लोगों ने पृथ्वी को बताया 'अवास्तविक'
एक और यूजर ने कहा कि पृथ्वी सिर्फ 250 मील ऊपर से काफी तेज घूमती हुई लगती है। एक ने कहा कि हमारी धरती के अलग-अलग हिस्सों से ऐसे शानदार दृश्य को देखना अच्छा लगता है। एक और ने इसे अविश्वसनीय बताया। एक ने कहा कि नासा को इतने खूबसूरत सीन दिखाने के लिए धन्यवाद कहना चाहता हू्ं। एक और ने पृथ्वी को अविश्वसनीय और अवास्तविक ग्रह बताया।
यहां देखें वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications