'हम ही एलियन हैं, सदियों पहले छोटे शिप से आए थे धरती पर...',चांद पर कदम रखने वाले NASA के एस्ट्रोनॉट का दावा

एलियन को लेकर आए दिन कई तरह के दावे सामने आते रहते हैं। हालांकि अभी तक मानव की एलियंस के साथ सीधी मुलाकात नहीं हो सकी है। हालांकि एक्सपर्ट एलियंस के अस्तित्व की बात कहते रहे हैं। चंद्रमा पर कदम रखने वाले कुछ लोगों में से एक ने दावा किया था कि मनुष्य वास्तव में "प्राचीन एलियंस" हैं। नासा के एक एस्ट्रोनॉट ने दावा किया है कि, धरती पर रहने वाले हम मनुष्य भी एलियन हैं। जो किसी छोटे से जहाज पर बैठकर धरती पर पहुंचे थे।

'मनुष्य छोटे जहाजों में बैठकर धरती पर आए हैं'

'मनुष्य छोटे जहाजों में बैठकर धरती पर आए हैं'

डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक ये दावा नासा के अपोलो-15 मिशन में शामिल रहे अंतरिक्षयात्री एल वॉर्डन ने किया है। 2020 में मरने से कुछ समय पहले आईटीवी के गुड मॉर्निंग ब्रिटेन शो को दिए इंटरव्यू ने एल वॉर्डन ने कहा था कि हम "कहीं और से छोटे जहाजों" में बैठकर धरती पर आए हैं। चांद पर कदम रखने वाले चंद लोगों में से एक एल वॉर्डन ने कहा कि, हम एलियन हैं, लेकिन हम सोचते हैं कि वे कोई और हैं।

'प्राचीन सुमेरियन किताबों में सबूत हैं'

'प्राचीन सुमेरियन किताबों में सबूत हैं'

उन्होंने कहा कि, हम उनमें से कोई एक हैं जो कहीं और से आए थे, क्योंकि किसी और को जीवित रहना था। वे छोटे अंतरिक्ष यान में घुस गए, फिर वे यहां आए और उतरे, और उन्होंने यहां सभ्यता शुरू की। यदि आप मुझ पर विश्वास नहीं करते हैं, तो प्राचीन सुमेरियन किताबों को देख और पढ़ सकते हैं। जिसमें इससे जुड़ी कई बातें हैं। वे आपको एलियन के बारे कई बातें को बताएंगीं।

एल वॉर्डन के दावों का एना व्हिटी ने किया समर्थन

एल वॉर्डन के दावों का एना व्हिटी ने किया समर्थन

एल वॉर्डन ने ये दावें 2 साल पहले किए थे। उनके बाद ये दावे यूएफओ एक्सपर्ट एना व्हिटी ने UFO documentary Roswell 75: The Final Evidence में कही थी। उन्होंने एक बार फिर इस बहस को हवा दी थी कि इंसान इस धरती पर हमेशा से नहीं थे और वे भी कहीं और से यहां आए। उन्होंने कहा कि, मुझे लगता है कि वे हमेशा यहां रहे हैं। क्योंकि ग्रह पर बहुत सारे सबूत हैं कि हर कुछ हज़ार वर्षों पहले एक बड़ी तबाही हुई थी।

चांद पर कदम रखने वाले चंद लोगों में थे एल वॉर्डन

चांद पर कदम रखने वाले चंद लोगों में थे एल वॉर्डन

1971 में संयुक्त राज्य अमेरिका के चौथे मानव मिशन अपोलो 15 में एल वॉर्डन, डेविड स्कॉट और जेम्स इरविन के चांद पर गए थे। उन्होंने अंतरिक्ष में 12 दिन बिताए, लेकिन चंद्र पर सिर्फ 39 मिनट और सात सेकंड रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+