मुस्कुराता चेहरा और दोनों गाल पर डिंपल, मिस्र के डेंडेरा टेंपल के पास मिली रहस्यमयी मूर्ति

मिस्र में एक रहस्यमयी मूर्ति मिली है, जो रोमन काल की है। उसके चेहरे पर मुस्कान जैसी आकृति है।

 Egyptia
Photo Credit: Courtesy of the Egyptian Ministry of Tourism and Antiquities

अगर आपको पुराने जमाने के मंदिर और कलाकृतियां देखनी हो तो आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प मिस्र रहेगा। वहां के पिरामिड तो फेसम हैं ही, साथ ही वहां पर अभी भी बहुत से ऐसे टेंपल मिल रहे, जिससे रहस्यमयी मूर्तियां निकल रहीं। हाल ही में दक्षिणी मिस्र में हुई खोज ने दुनियाभर के पुरातत्वविदों को आश्चर्य में डाल दिया।

2000 साल पुरानी मूर्ति

2000 साल पुरानी मूर्ति

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मिस्र में पुरातत्वविदों ने 2000 साल पुरानी स्फिंक्स जैसी मूर्ति का पता लगाया है, जिसका चेहरा मुस्कुराता हुआ नजर आता है। साथ ही उसके गाल पर डिंपल भी है। माना जा रहा कि ये मूर्ति रोमन युग की है, लेकिन अभी इस पर बहुत सी रिसर्च बाकी है। हाल ही में मिस्त्र के पुरातत्वविदों ने इसकी तस्वीर फेसबुक पर शेयर की, जो तेजी से वायरल हो रही है।

चूना पत्थर से हुई है तैयार

चूना पत्थर से हुई है तैयार

रिपोर्ट में आगे बताया गया कि ये आश्चर्यजनक खोज दक्षिणी मिस्र के केना प्रांत में डेंडेरा टेंपल परिसर के पास की है। इस मंदिर में दो-स्तरीय मकबरे के अंदर एक मंदिर के अवशेषों से खोदा गया था। वहां पर ये रोमन युग की मूर्ति मिली, जो करीब 2000 साल पुरानी है। माना जा रहा कि चूना पत्थर से बनी ये कलाकृति प्राचीन रोमन सम्राट की एक शैलीबद्ध प्रस्तुति है, लेकिन ये गीजा के पिरामिडों में स्फिंक्स से काफी छोटा है।

मेज के अवशेष भी मिले

मेज के अवशेष भी मिले

पुरातत्वविदों का मानना है कि मूर्ति को सम्राट क्लॉडियस की समानता में बनाया गया था, जिन्होंने 41 से 54 ईस्वी तक रोम पर शासन किया था। पर्यटन और पुरावशेष मंत्रालय ने जो जानकारी फेसबुक पर शेयर की है, उसके मुताबिक पुरातत्वविदों की टीम को रोमन काल के एक चैपल और चूना पत्थर की मेज के अवशेष भी मिले हैं।

किसने की थी खुदाई?

किसने की थी खुदाई?

वहीं काहिरा में ऐन शम्स विश्वविद्यालय के एक पुरातात्विक मिशन में ये खुदाई गई, जिसकी अध्यक्षता पूर्व पुरावशेष मंत्री ममदौह एल्डमाटी ने की। टीम के मुताबिक मूर्ति शाही विशेषताओं को सटीक रूप से दर्शाती है। उसके होठों पर एक हल्की मुस्कान दिखा रही। इसके अलावा चेहरे पर पीले और लाल रंग के अवशेष भी दिखाई देते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+