महबूब को पाने के लिए इकरा बनी प्रीति, हिंदू रीति-रिवाजों से संपन्न हुआ विवाह
Muslim girl Ikra become Preeti: कहते हैं प्रेम में इंसान कुछ भी नहीं देखता। प्रेम में ना तो रंग रूप का भेदभाव होता है और ना ही जात-पात का। ऐसा ही कुछ उत्तर प्रदेश के बरेली में भी देखने को मिला, आकाश नाम के लड़के ने इकरा नाम की लड़की संग सात फेरे लिए।
पांच सालों तक चला प्रेम प्रसंग
दरअसल ये प्रेम प्रसंग पांच सालों तक चला और आकाश को जेल तक जाना पड़ा। लेकिन बावूजद इसके दोनों ने हार नहीं मानी। आखिरकार शुक्रवार को दोनों ने अगस्त्य मुनि आश्रम में शुद्धीकरण की प्रक्रिया अपनाकर ब्याह कर लिया। इस प्रक्रिया में इकरा प्रीति बन गईं और दोनों ने ही अपना घर छोड़ दिया।

आकाश की हुई थी गिरफ्तारी
बताते चलें कि नौवीं पास आकाश पांचवी पास इकरा से बेइंतहा मोहब्बत करता था। मैच खेलने जाते हुए आकाश ने इकरा को देखा औऱ फिर यहीं से दोनों की बातचीत शुरू हुई। ये बातचीत धीरे धीरे मोहब्बत में बदल गई। इसके बाद 2021 में दोनों ने घर से भागने का फैसला लिया। दोनों उस वक्त नाबालिग थे तो ऐसे में इकरा के घरवालों की शिकायत पर आकाश को गिरफ्तार कर लिया गया।
दोनों ने शादी का लिया फैसला
इसके बाद जमानत मिलने पर आकाश बाहर आया और फिर इकरा भी घर पहुंची। इससे पहले इकरा अनाथालय में रह रही थी। फिर बालिग होने पर दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। इसके बाद पंडित केके शंखधार ने शुद्धीकरण की प्रक्रिया के जरिये विवाह की सारी रस्में पूरी कराई गईं। इकरा ने हिंदू धर्म अपनाकर अपना नाम प्रीति रख लिया।
हिंदू धर्म अपनाने को लेकर इकरा ने कहा कि उसे तीन तलाक और हलाला जैसी खराब प्रथाओं से नफरत थी। अब आकाश और इकरा की ये प्रेम कहानी चर्चा में बनी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications