आइसक्रीम लवर्स हो जाएं सावधान! ऑनलाइन ऑर्डर करने पर महिला को मिली कटी उंगली
Finger inside Ice Cream: मुंबई की एक महिला ने ऑनलाइन आइसक्रीम ऑर्डर की और जब ये डिलीवर हुई तो उसके होश उड़ गए। इस आइस्क्रीम की कोन में उंगली थी। महिला ने इसके बाद पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद आइसक्रीम कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस को जब इस मामले की जानकारी मिली तो आइसक्रीम कोन में मिली उंगली को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया। फिलहाल मामले की जांच जारी है। मगर आइसक्रीम में इस तरह उंगली का मिलना अपने आप में काफी हैरानी भरा है।

बताते चलें कि आइसक्रीम यम्मो कंपनी की थी, जिसके बाद पुलिस ने इस कंपनी पर एफआईआर दर्ज कर ली है। आइसक्रीम मंगवाने वाली महिला ने बताया कि उसने ऑनलाइन ये मंगवाई थी। वो आधे से ज्यादा आइसक्रीम खा भी चुकी थी मगर फिर उसे लगा कि कुछ तो गड़बड़ है। महिला ने देखा कि उसके अंदर इंसान की कटी हुई उंगली है।
आइसक्रीम मंगवाई तो मिली उंगली
महिला ने ये देखा तो उसके होश ही उड़ गए और वो सीधे शिकायत लेकर मलाड पुलिस स्टेशन पहुंची। रिपोर्ट्स की मानें तो महिला ने ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप के जरिये इस आइस्क्रीम को ऑर्डर किया था। सूत्रों की मानें तो महिला ने जो जानकारी दी उसके मुताबिक आइस्क्रीम में 2 सेंटीमीटर लंबी इंसानी उंगली का टुकड़ा था।
जब ब्रेड के पैकेट में निकला चूहा
बताते चलें कि पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जहां ऑनलाइन फूड प्रोडक्ट्स मंगवाने पर लोगों को कुछ और ही मिला हो। बीते दिनों एक मामला सामने आया था, जहां ऑनलाइन डिलीवरी ऐप ब्लिंकिट से ब्रेड मंगवाने पर शख्स को उसके अंदर मरा हुआ चूहा मिला था।
कॉकरोच मिलने पर मचा हंगामा
एक मामले में तो कॉकरोच मिलने पर शख्स ने हंगामा खड़ा कर दिया था। मगर आइसक्रीम मंगवाने पर उंगली डिलीवर होने वाला मामला अपने आप में बेहद डराने और चौंकाने वाला है। सोशल मीडिया पर लोग ऑनलाइन डिलीवरी ऐप्स पर ढेरों सवाल खड़े कर रहे हैं।
हो जाएं आप भी सतर्क...
आजकल समय बचाने के लिए लोग कई बार ऑनलाइन फूड मंगवा लेते हैं। ऐसे में कई ऐसे मामले सामने आने के बाद लोग अपना एक्सपीरियंस भी साझा करते हैं। अगर आप भी ऑनलाइन सामान या फिर खाना-पीना मंगवाते हैं तो सावधान हो जाएं और हमेशा सतर्क रहें।












Click it and Unblock the Notifications