मुंबई आइसक्रीम कोन मामले में आया बड़ा अपडेट, पुलिस ने बताया किसकी थी वो उंगली...
Mumbai Icecream Case: बीते दिनों डॉक्टर की आइसक्रीम में उंगली मिलने का मामला सामने आया था। इस घटना ने हर किसी को हैरान करके रख दिया था। अब इस मसले पर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। खबर के मुताबिक अब घटना को लेकर पता चला है कि वो कटी हुई उंगली किसकी थी। उस कर्मचारी की पहचान हुई है, जिसकी आइसक्रीम कोन भरते हुए उंगली कट गई थी।
हाल ही में एक हैरतअंगेज मामला सामने आया, जिसमें एक डॉक्टर को आइसक्रीम खाने पर पता लगा कि इसके अंदर एक कटी हुई उंगली है। इस घटना के सामने आने के बाद हर कोई ऑनलाइन खाने-पीने की चीजें ऑर्डर करने पर ही सवाल खड़े कर रहा था। अब मुंबई की इस घटना को लेकर अपडेट सामने आ रहा है कि आइसक्रीम में मिलने वाली उंगली आखिर किसकी थी।

अधिकारियों ने इस घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि ये उंगली 24 साल के ओमकार पेटे की है, जो 11 तारीख को इंदापुर में फॉर्च्यून डेयरी फैक्ट्री में आइसक्रीम कोन भर रहा था। तभी उसकी उंगली कट गई और कोन के अंदर चली गई। पुलिस ने फिलहाल इस मामले की जांच करते हुए शख्स के डीएनए के नमूनों को इकट्ठा कर लिया है और इसे लैब टेस्ट के लिए भेज दिया है।
क्या था पूरा मामला?
बताते चलें कि बीते दिनों 26 साल के मुंबई के डॉक्टर ने ऑनलाइन आइसक्रीम ऑर्डर की। जब डॉक्टर आइसक्रीम खाने लगा तो पता लगा कि इसके अंदर कुछ गड़बड़ है। गौर से देखने पर पता लगा कि आइसक्रीम में इंसानी उंगली है। मामला दिन के 12 बजे का है। शख्स हैरान रह गया औऱ सीधे इस घटना की जानकारी पुलिस को दी।
पुलिस ने इस मामले में फिलहाल Yummo आइसक्रीम कंपनी के खिलाफ आईपीसी की धारा 272 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। ये मामला सुर्खियों में है।












Click it and Unblock the Notifications