अमेजन पर ऑर्डर किया माउथवॉश, लेकिन बदले में मिला शानदार चमचमाता...हो गई चांदी

मुंबई के रहने वाले लोकेश ने ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन से माउथवॉश ऑर्डर किया था, लेकिन बदले में उन्हें इतना महंगा आइटम मिला जिसे देखकर उनकी आंखे फटी की फटी रह गईं।

मुंबई, 16 मई। आपने ऑनलाइन शॉपिंग से जुड़ी कई खबरें पढ़ी होंगी। कई बार लोगों ने मोबाइल ऑर्डर किया और बदले में उन्हें कभी पत्थर मिल गया या कभी साबुन की टिकिया। अक्सर ऐसी घटनाएं किसी फर्जी ऑनलाइन साइट से शॉपिंग करने के दौरान होती हैं। लेकिन यहां हम जिस घटना का जिक्र करने जा रहे हैं वह एकदम उलट है और इस घटना पर आपको पहली बार में यकीन नहीं होगा। मुंबई के रहने वाले लोकेश ने ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन से माउथवॉश ऑर्डर किया था, लेकिन बदले में उन्हें इतना महंगा आइटम मिला जिसे देखकर उनकी आंखे फटी की फटी रह गईं।

Recommended Video

    Amazon से ऑर्डर किया Mouthwash, डिब्बा खोला तो निकला Redmi Note 10 फिर हुआ ये | वनइंडिया हिंदी

    ऑर्डर किया माउथवॉश मिल गया स्मार्टफोन

    ऑर्डर किया माउथवॉश मिल गया स्मार्टफोन

    हमने अब तक ऐसी कई घटनाएं सुनी थी कि किसी ने महंगी चीज ऑर्डर की लेकिन उसे बदले में ऑनलाइन साइट ने लैमनचूस पकड़ा दिया, लेकिन मुंबई के रहने वाले लोकेश डागा के साथ एकदम उल्टा हुआ। लोकेश ने अमेजन से माउथवॉश ऑर्डर किया था लेकिन जब उन्हें अपना ऑर्डर मिला और उन्होंने जैसे ही उसे खोला उनके होश उड़ गए उसमें एक बेहद शानदार चमचमाता स्मार्टफोन निकला।

    ट्विटर पर लिखा शानदार पोस्ट

    ट्विटर पर लिखा शानदार पोस्ट

    वह फोन रेडमी का था। फोन प्राप्त होने के बाद लोकेश ने ट्विटर पर अमेजन और रेडमी दोनों को टैग किया और रेडमी नोट 10 स्मार्टफोन का फोटो दोनों कंपनियों के साथ साझा किया। फोटो शेयर करने के साथ लोकेश ने ट्विटर पर लिखा, 'मैंने कोलगेट का माउथवॉश ऑर्डर किया था, लेकिन बदले में मुझे रेडमी इंडिया नोट 10 मोबाइल मिला। चूंकि माउथवॉश नॉन रिफंडेबल प्रोडक्ट है इसलिए मैं इसे वापस करने की रिक्वेस्ट एप पर नहीं डाल पा रहा था।' उन्होंने आगे लिखा, 'जैसे ही मैंने पैकेज खोला, मैंने देखा कि उसपर लेबल तो मेरे नाम का है लेकिन बिल किसी और के नाम का है। मैंने ईमेल के जरिए भी आपको इस प्रोडक्ट को सही ऑर्डर पर पहुंचाने के लिए सूचित किया था।'

    ट्वीट पर मिल रहे जोरदार लाइक्स और कमेंट

    ट्वीट पर मिल रहे जोरदार लाइक्स और कमेंट

    उनके इस ट्वीट पर काफी मजेदार कमेंट आ रहे हैं। इसके अलावा इस ट्वीट को खूब लाइक्स मिल रहे हैं। एक यूजर ने लिखा मैंने कई ऐसी खबरें पढ़ी कि लोगों ने माउथवॉश, पानी की बोतल, मग ऑर्डर किया लेकिन बदले में उन्हें 15 हजार से ज्यादा कीमत के मोबाइल प्राप्त हुए। मुझे ये मौका कब मिलेगा। एक अन्य यूजर ने लिखा कि यह कंपनी का पब्लिसिटी स्टंट है।
    एक अन्य यूजर ने लिखा बहुत अच्छा! कि आप इस मुद्दे को लेकर आगे आए। आप जैसे बहुत से लोग नहीं है सर।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+