Video: नशेड़ी बेटा नहीं माना तो मां ने उठाया खौफनाक कदम, आंखों पर रगड़ा मिर्ची पाउडर
हैदराबाद, 5 अप्रैल। नशे की तेजी से बढ़ती लत देश की युवा आबादी को तेजी से अपनी गिरफ्त में ले रही है। अब तो नशे की लत किशोरों को भी अपनी गिरफ्त में ले रही है। नशे की लत के शिकार युवा अपना जीवन बिगाड़ रहे हैं। नशे के शिकार इन युवाओं के परिजन इनकी लत छुड़ाने के लिए डॉक्टर से लेकर रिहैब सेंटर तक हर मदद लेते हैं लेकिन तेलंगाना में एक मां ने अपने बेटे से नशे की लत छुड़ाने के लिए ऐसा काम किया है जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे।

मां ने नशा छुड़ाने के लिए रगड़ दिया मिर्ची पाउडर
इस महिला ने अपने 15 साल के बेटे को नशे की लत छुड़ाने के लिए पहले तो उसे बांध दिया इसके बाद उसके चेहरे पर लाल मिर्च का पाउडर रगड़ दिया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसे खबर में आप आगे देख पाएंगे।
रिपोर्ट के मुताबिक तेलंगाना के सूर्यापेट जिले की रहने वाली रमनम्मा दिहाड़ी मजदूरी का काम करती है। उसके पति रिक्शा चलाते हैं। दोनों का 15 साल का बेटा है जो पढ़ाई करता था लेकिन देश के तमाम बच्चों की तरह कोरोना काल में उसकी पढ़ाई छूट गई।

नशे में धुत घर से हो जाता था गायब
पढ़ाई छूटने के बाद उनका लड़का इधर-उधर घूमने लगा और इसी दौरान नशे की गिरफ्त में आ गया। उसकी मां ने उसे तमाम बार चेतावनी दी लेकिन उसने नशे की लत नहीं छोड़ी। अक्सर वह नशे में धुत होकर घर से गायब हो जाता था।
इस बार तो हद ही हो गई वह घर से 10 दिनों तक गायब हो गया और जब वापस लौटा तो नशे में धुत था।
बेटे को नशे में धुत देख मां का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया। इसके बाद मां ने उसे पहले खंबे से बांध दिया और फिर उसकी आंखों में मिर्ची पाउडर रगड़ दिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है जिसमें लिखा गया है "एक मां ने देखा कि उसका 15 साल का बेटा गांजे का आदी बन रहा है तो वह यूनिक इलाज के साथ आई। उसने उसी खंबे के साथ बांध दिया और उसकी आंखों पर तब तक मिर्ची रगड़ी जब तक कि उसने छोड़ देने का वादा नहीं कर लिया।

मां के खिलाफ केस दर्ज
रिपोर्ट के मुताबिक वीडियो पड़ोसियों ने शूट किया था और इसे बाद में सोशल मीडिया पर डाल दिया गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मां के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साक्षी की रिपोर्ट के मुताबिक रमन्ना ने कहा कि वह ऐसा कठोर कदम उठाने को इसलिए मजबूर हुई क्योंकि वह (बेटा) बार-बार मना करने के बावजूद नशा छोड़ नहीं रहा था।












Click it and Unblock the Notifications