मां ने अपने ही 5 साल के बेटे को कुल्हाड़ी से काट डाला, फिर उसे पकाकर खा गई, वजह जान कांप जाएंगे आप
Mother Killed Her Son: आज हम आपको इससे इतर एक ऐसी मां के बारे में बताएंगे, जो अपने 5 साल के बच्चे को मारकर खा गई। ऐसी निर्दय मां के बारे में आपको सुनने में ही अजीब लग रहा होगा।

Mother Kills Her Son: मां एक ऐसा शब्द है जिसमें ममता के अलावा कुछ नहीं होता है। लोग भगवान के बाद मां को ही दूसरा स्थान देते हैं क्योंकि बच्चे का जन्म मां के पेट से होता है। लेकिन आज हम आपको एक कलयुगी मां के बारे में बताएंगे जिसके खौफनाक कदम जान आप कांप जाएंगे। आज हम आपको इससे इतर एक ऐसी मां के बारे में बताएंगे, जो अपने 5 साल के बच्चे को मारकर खा गई। इसके पीछे की वजह जान आप कांप जाएंगे।
इजिप्ट की घटना, ऐसी क्रूर मां के बारे में शायद ही सुना होगा
यह घटना इजिप्ट की बताई जा रही है। जहां एक क्रूर और कलयुगी मां को अपने ही 5 साल के मासूम बेटे की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इतना ही महिला ने जिस तरह से अपने बेटे को मौत दी वैसे तो कोई अपने दुश्मन को भी मौत न दे। दरअसल, महिला ने पांच साल के बेटे के ऊपर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया। इससे भी मन नहीं भरा तो महिला ने बेटे के शव को टुकड़े-टुकड़े कर पका कर खा गई। जिसने भी इस घटना के बारे में सुना वह विश्वास नहीं कर पा रहा।
पुलिस रिपोर्ट में यह बात आई सामने
पुलिस ने जब आरोपी महिला को गिरफ्तार किया तो पता चला कि महिला ने 28 अप्रैल को 5 साल के बेटे की कुल्हाड़ी मार-मारकर हत्या कर दी। फिर उसके सिर के कुछ हिस्से को पकाकर खा गई। इस घटना का खुलासा तब हुआ जब लड़के के चाचा ने घर में रखे नहाने वाले बर्तन में बच्चे के शरीर के कटे हुए हिस्से देखे। स्थानीय मीडिया के मुताबिक महिला ने बच्चे के सिर पर चार वार करके उसे मारा और बाथरूम में जाकर उसके टुकड़े किए। फिर गरम पानी में कई टुकड़ों को डालकर महिला ने पकाए और खा गई।
वजह ऐसी जिसे सुन कांप जाएंगे आप
दरअसल, बच्चा अपनी मां के साथ अकेला रहता था क्योंकि उसके माता-पिता का तलाक हो चुका था। बच्चे के पिता के मुताबिक दोनों पति-पत्नी चार साल पहले ही अलग हो गए थे। पिता बच्चे की कस्टडी चाहता था लेकिन मां बच्चे को खोना नहीं चाहती थी। जब महिला को कुछ नहीं सूझा तो वह बच्चे को खत्म करने के बारे में ही फैसला ले लिया और दर्दनाक मौत दे दी। आरोपी महिला तलाक के बाद से खुद को मानसिक रूप से बीमार भी बता रही है। लेकिन पुलिस को इस बात पर भरोसा नहीं कर रही और आगे की जांच शुरू कर दी है। महिला का मानसिक स्थिति की जांच भी कराई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications