VIRAL VIDEO: जिराफ के बच्चे पर टूट पड़ी भूखी शेरनी, दौड़ती हुई आई मां और फिर...
Giraffe saves baby from lioness: वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि जिराफ के बच्चे पर शेरनी झपट्टा मारती है और उसे अपने दांतों तले दबोच लेती है। लेकिन इतने में मां जिराफ वहां आती है और शेरनी को वहां से भगाती है।

Giraffe saves baby from lioness: मां तो मां होती है, चाहे वो जानवर हो या फिर इंसान। बच्चे पर खतरा आते ही मां चौकन्नी हो जाती है और उसे हर मुसीबत से बचाने के लिए तैयार रहती है। हाल ही में वायरल हो रहे एक वीडियो में ऐसा ही कुछ नजर आ रहा है, जब एक शेरनी से अपने बच्चे को बचाने के लिए जिराफ ने कुछ नहीं सोचा और वो अपनी जिंदगी को दांव पर रखकर उससे जा भिड़ी। मां जिराफ का ये वीडियो कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि जिराफ का बच्चा वहां घूम रहा होता है, तभी इतने में शेर आ धमकता है और बच्चे पर हमला करना शुरू कर देता है। शेर जिराफ के बच्चे को अपने दांतों तले दबा भी देता है। लेकिन इतने में अपने बच्चे को मुसीबत में घिरा देखकर मां वहां आ धमकती है और शेर को वहां से नौ दो ग्यारह होना पड़ता है।
यहां देखें वीडियो-
मां जिराफ अगर आने में जरा सी भी देरी करती, तो शायद बच्चे की जान भी जा सकती थी क्योंकि शेर ने पहले ही अपने मुंह में बच्चे को दबोच लिया था। वो उसे खाने ही वाला था लेकिन भला मां के होते हुए बच्चे पर कैसे आंच आ सकती है। मां वहां आ पहुंचती है और शेर को वहां से भागना पड़ता है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल हो रहा ये वीडियो एनिमल वर्ल्ड्स 11 ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसे कैप्शन दिया गया है कि जिराफ अपने शावक के पास दौड़ता है और शेर से उसे बचा लेता है। शेरनी और मां जिराफ के बीच की इस जबरदस्त लड़ाई का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। छोटा बच्चा शेर से लड़ पाने के लिए बेहद कमजोर था। इसलिए मां के आने के बाद स्थिति पूरी तरह से बदल गई।
मां की इस बहादुरी के बावजूद भी ये वीडियो कई लोगों को इंप्रेस करने में कामयाब नहीं हो सका। एक यूजर ने इस तरह के सेंसिटिव वीडियोज पोस्ट ना करने के लिए कहा। वहीं कई लोगों ने माना कि बच्चा पहले ही मर गया होगा। एक ने कहा कि मुझे लगता है कि बच्चा पहले ही मर गया होगा। क्योंकि मां के पलटने पर उसका सिर फट गया होगा। एक और ने कहा कि मुझे पता है कि यहां हर कोई नेचर के आगे मजबूर है। एक यूजर ने कहा कि कुछ जानवरों के पास दूसरों की तुलना में लड़ने के लिए ज्यादा टूल्स हैं। एक अन्य यूजर ने कहा कि ये थोड़ा दुखद लगा।












Click it and Unblock the Notifications