मिलिये दुनिया की सबसे शक्की बीवी से, पति पर नजर रखने के लिए खरीदी मशीन, जानें कैसा है दोनों का रिश्ता?
रिश्तों में अकसर इन्सिक्योरिटी या फिर लड़ाई झगड़े बेहद आम होते हैं। मगर कई बार बेवजह का शक रिश्तों में खटास का बड़ा कारण बन जाता है। हाल ही में एक महिला को सबसे शक्की महिला का टैग मिला है। ये अपने पति के साथ कैसा सुलूक करती है, ये जानकर आप भी दांतों तले उंगली दबा देंगे।
महिला का नाम है डेबी। ये महिला अपने पति स्टीव पर अकसर शक करती रहती है। महिला का शक इस कदर तक बढ़ गया कि उसने अपने पति के ईमेल, बैंक अकाउंट और फोन तक की जांच करनी शुरू कर दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हर बार महिला का पति घर आता है तो वो झूठ जांच करने का टेस्ट तक करवाती है।

बताते चलें कि डेबी और स्टीव की मुलाकात ऑनलाइन हुई थी। साल 2011 में दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। डेबी की इस परेशानी के बारे में स्टीव को शादी के 4 साल के बाद पता चला। कुछ समय तक दोनों दूर रहे और यही वजह है कि इस रिश्ते में दरार आने लगी। जब डेबी को पता चला कि उसके पति की मुलाकात एक और महिला से हुई है, तो उसका शक और भी बढ़ता चला गया।
महिला का शक इस कदर बढ़ा कि उसने अपने पति की लॉयलटी टेस्ट करने के लिए लेपटॉप पर लॉक लगा दिया। इतना ही नहीं हद तो तब हो गई जब महिला ने झूठ का पता लगवाने के लिए एक टेस्ट मशीन भी खरीद ली। महिला का पति जब भी घर से बाहर जाता था तो वो इस मशीन से उसका टेस्ट करवाती थी।
महिला के रेगुलर चेकअप के बाद पता चला कि उसे ओथेले सिंड्रोम नाम की एक बीमारी है। ये बीमारी एक शक में तब्दील हो जाती है, जब मरीज को लगने लगता है कि उसका पार्टनर धोखा दे रहा है। महिला को साल 2013 में ये समस्या दिखी जिसके बाद उसने दवाईयां लेना भी शुरू कर दिया। मगर आपको जानकर हैरानी होगी कि महिला का पति स्टीव उसका साथ नहीं छोड़ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications