सबसे खौफनाक रेल हादसा: तेज रफ्तार ट्रेन के सामने आया युवक, लेकिन हुआ चमत्कार, देखें वीडियो

ट्रेन हादसे के इस वीडियो को 22 फरवरी को यूट्यूब पर अपलोड किया गया और अब तक इसे 1,375,910 से भी ज्यादा लोगों ने देख लिया है।

नई दिल्ली। जाको राखे साईयां मार सके ना कोईं, ये कहावत आपने कई बार सुनी होगी, लेकिन आज हम इसका सबूत आपको दिखाने जा रहे हैं। जो वीडियो आज हम आपको दिखाने जा रहे हैं उसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। आपको अपनी आंखों पर विश्वास नहीं होगा। आप इसे चमत्कार मानेंगे, लेकिन जो भी आप देखने जा रहे हैं वो पूरी तरह से सच है।

 Most horrible Train accident: Man comes in front of speedy train, what happen next will shocked you

घटना कहां की है ये तो अब तक साफ न हीं हो पाया है, लेकिन वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति रेल पटरी पर साइकिल लेकर उसे पार कर रहा है, लेकिन तभी उसकी साइकिल रेलवे ट्रैक में फंस जाती है। वो उसे निकालने की कोशिश करता है तो साइकिल पर रखा उसका सामान गिर जाता है। शख्स ये सब देखकर हड़बड़ा जाता है। वो साइकिल को निकालने की कोशिश में उलझता चला जाता है। उसे तभी ट्रेन के आने की आवाज सुनाई देने लगती है और वो अपना संतुलन खो बैठता है।

वो जल्दी-जल्दी किसी तरीके से अपनी साइकिल को पटरी से बाहर फेंक देता है और सामान समेटने लगता है, लेकिन तब तक ट्रेन उसके बहुत पास आ जाती है। ट्रेन की रफ्तार को देखकर लगता है कि आज इसकी मौत निश्चित है, लेकिन अगले पल जो होता है उसे देखने के बाद आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। चमत्कारी तरीके से उसकी जान बच जाती है। वहां काम कर रहे मजदूरों में से एक मजदूर ने अपनी जान पर खेलकर उसे बचा लेता है। चंद सेकेंड की देरी भर दोनों को मौत दे देती , लेकिन उस मजदूर की तारीफ करनी होगी, जिसने ट्रैक पर फंसे शख्स को बचाकर इंसानियत की मिशाल पेश की। 22 फरवरी को इस वीडियो को यूट्यूब पर अपलोड किया गया और अब तक इसे 1,375,910 से भी ज्यादा लोगों ने देख लिया है। ये वीडियो इस कदर वायरल हो गया है कि यू-ट्यूब पर ये टॉप ट्रेंडिंग में नंबर दो पर पहुंच गया है। देखें वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+