कुछ लोगों को बिल्कुल नहीं काटते मच्छर, क्या मीठे खून वालों से अट्रैक्ट होते हैं मॉस्किटो? जानिये कारण
जिन लोगों को मच्छर ज्यादा काटते हैं, उन्हें लगता है कि उनका खून मीठा है, जिस वजह से उन्हें मच्छर बहुत काटते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है। मच्छरों का आपको ज्यादा काटने की वजह खून का मीठा होना नहीं, बल्कि कुछ और है।
कई लोगों की हमेशा ये शिकायत रहती है कि उन्हें मच्छर बहुत काटते हैं। ऐसे लोग अगर पंखा एक मिनट के लिए भी बंद कर दें तो उन्हें मच्छर बहुत परेशान करने लगते हैं। वहीं, ऐसे लोग भी बहुत हैं, जिनपर मच्छरों का बिल्कुल भी असर नहीं होता। ये लोग बाहर मच्छरों वाली जगहों पर भी घूमें, तब भी इनके शरीर के आस-पास भी मच्छर नहीं भटकते। ऐसे में जिन लोगों को मच्छर ज्यादा काटते हैं, उन्हें लगता है कि उनका खून मीठा है, जिस वजह से उन्हें मच्छर बहुत काटते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है। मच्छरों का आपको ज्यादा काटने की वजह खून का मीठा होना नहीं, बल्कि कुछ और है।

मच्छरों को चाहिए होती है एनर्जी
इस बात में सच्चाई है कि जब मच्छरों को एनर्जी चाहिए होती है कि तो वे किसी मीठी चीज की तलाश में होते हैं। जैसे कई पौधों का रस। लेकिन ऐसा खून के मामले में नहीं है।

सिर्फ मादा मच्छर ही क्यों काटती है?
दिलचस्प बात ये है कि काटती सिर्फ मादा मच्छर ही है और इसका कारण खून में पोषक तत्वों का होना है। इन पोषक तत्वों की जरूरत मादा मच्छरों को अंडे बनाने के लिए पड़ती है। और ऐसा बिल्कुल भी जरूरी नहीं है कि ये खून मीठा ही होना चाहिए।

शरीर कैसे ढूंढ लेते हैं मच्छर?
अब बात करते हैं सबसे पहले कि मच्छर आपको ढूंढ कैसे लेते हैं? दरअसल, आपको अपना शिकार बनाने से पहले मच्छरों को कुछ साइन मिलते हैं। ये संकेत कार्बन डाइऑक्साइड, स्किन की गंध और शरीर की गर्मी होते हैं।

बैक्टीरिया हैं अहम कारण
हमारे शरीर में रहने वाले बैक्टीरिया विभिन्न तरीके की स्मेल पैदा करते हैं। इनमें लैक्टिक एसिड और अमोनिया शामिल हैं। इनकी स्मेल बॉडी से सीधे आती है और यही कारण है कि मच्छरों को इंसानी शरीर की गंध आ जाती है और वे हमारे करीब आते हैं।

क्यों कुछ लोगों को नहीं काटते मच्छर?
अब सवाल आता है कि मच्छर किसी को तो ज्यादा काटते हैं, लेकिन किसी के आस-पास भी नहीं भटकते। ऐसा किसलिए? इसके पीछे कई कारण हैं, जिनमें शरीर का साइज, बॉडी टेम्परेचर, पसीना, प्रेग्नेंसी, शरीर पर रहने वाले बैक्टीरिया और बीयर पीना शामिल हैं।

लंबाई और बॉडी हीट है वजह
बताते चलें कि अगर आप लंबे हैं, तो मच्छरों के लिए आसान शिकार हैं। इसले अलावा आपकी बॉडी गर्म है, तो भी आपको मच्छर ज्यादा काटेंगे, क्योंकि मच्छरों को हीट पसंद होती है। इसके साथ ही अगर आपको ज्यादा पसीना आता है, तो मच्छर आपके शरीर की गंध को आसानी से पहचान जाते हैं।

प्रेग्नेंट महिलाओं को काटते हैं मच्छर
प्रेग्नेंट महिलाओं के शरीर में गर्मी होती है, इसलिए भी मच्छरों का शिकार वे ज्यादा होती हैं। इसका कारण उनका ज्यादा मात्रा में कार्बन डाइऑक्साइड छोड़ती हैं। इसके अलावा आपके शरीर में रहने वाले नेचुरल बैक्टीरिया से भी मच्छर काफी अट्रैक्ट होते हैं। इसके अलावा ज्यादा बीयर पीने वाले लोगों की ओर भी मच्छर ज्यादा अट्रैक्ट होते हैं।












Click it and Unblock the Notifications