VIDEO: पहले कभी नहीं देखा होगा 'डायनासोर' जैसा मगरमच्छ, गोल्फ कोर्स में ले रहा था बारिश के मजे
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बड़े से मगरमच्छ का वीडियो काफी वयारल हो रहा है जिसे देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स भी दंग रह गए हैं। आज से पहले शायद ही किसी ने इतने बड़े मगरमच्छ को एक रिहायशी इलाके में घूमते देखा होगा। दिलचस्प बात यह है कि मगरमच्छ एक ऐसे स्थान पर आजादी से घूम रहा है जहां लोग गोल्फ खेलने आते हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, मगरमच्छ का वीडियो शूट करने वालों की उसे देख सिट्टी-पिट्टी गुल हो गई।

गोल्फ कोर्स में घूमता दिखा जायंट मगरमच्छ
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वायरल हो रहा ये वीडियो बुधवार का है जब एक विशालकाय मगरमच्छ को नेपल्स (Naples) में वालेंसिया गोल्फ और कंट्री क्लब के मैदान में चहलकदमी करते देखा गया। बता दें कि फ्लोरिडा में बड़े मगरमच्छ देखना कोई नई बात नहीं है, वहां इस साइज के एलिगेटर अक्सर दिखाई देते रहते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर इस जायंट मगरमच्छ को देख यूजर्स के होश उड़ गए हैं।

मगरमच्छ की तुलना डायनासोर से हुई
सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इस मगरमच्छ की तुलना डायनासोर से की है। वहीं वीडियो रिकॉर्ड करने वाले टायलर स्टोलिंग ने कहा कि यह अब तक का सबसे बड़ा मगरमच्छ है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक काले रंग का विशालकाय मगरमच्छ गोल्फ कोर्स में घूमता नजर आ रहा है। क्लब में असिस्टेंट गोल्फर टायलर स्टोलिंग मे मीडिया को बताया कि मगरमच्छ को देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने कहा, 'वह बहुत बड़ा था, इतना बड़ा मगरमच्छ मैंने अपनी जिंदगी में पहली बार देखा था।'

यूजर ने कहा, 'मगरमच्छ के पैर मेरे पैर से भी बड़े हैं'
वालेंसिया गोल्फ एंड कंट्री क्लब ने मगमच्छ के वीडियो को फेसबुक पर भी शेयर किया है, जो अब हर प्लेटफार्म पर वायरल हो रहा है। चलती गाड़ी से फिल्माए गए वीडियो में बडे़ से मगरमच्छ को पानी की झील के पास चलते देखा जा सकता है। इस दौरान वहां आंधी चली और बारिश हुई। वीडियो वायरल होने के बाद कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। एक यूजर ने लिखा, 'यह बिल्कुल डायनासोर की तरह लग रहा है।' वहीं एक अन्य यूजर ने कहा, इसके पैर मेरे पैरों से भी बड़े हैं।

युवक के Fish Hook में फंस गया मगरमच्छ
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में ये वाकया वहां मछली पकड़ने गए ये युवक के साथ हुआ। वो वहां नदी के पास मछली पकड़ने गया और उसके कांटे में मछली के बजाए बड़ा सा मगरमच्छ फंस गया। उसे लगा उसके जाल में बड़ी मछली फंसी है और खुशहो गया लेकिन बाद में जब पता चला कि मछली नहीं मगरमच्छ है तो उसकी सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई।
यहां क्लिक कर देखें वीडियो
यह भी पढ़ें: Video: मछली पकड़ने गए शख्स के कांटे में फंसा मगरमच्छ, फिर हुआ कुछ ऐसा...
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications