इंसानों की तरह स्मार्टफोन चलाते दिखे बंदर, केंद्रीय मंत्री बोले- 'तेजी से हो रहा डिजिटलीकरण का काम'

वायरल वीडियो में बंदरों को स्मार्टफोन स्क्रॉल करते हुए देखा जा सकता है। बंदर जिस फोकस के साथ स्मार्टफोन चला रहे हैं, वो लोगों को हैरान कर रहा है।

Monkeys using smartphone

आज के समय में इंटरनेट का जाल लगभग पूरी दुनिया में ही फैल चुका है। शायद ही कोई कोना हो, जहां लोग आजकल स्मार्टफोन ना चला रहे हों या फिर इंटरनेट की सुविधा ना हो। छोटे से छोटा बच्चा भी मां बाप से फोन की जिद करने लगता है। टेलीविजन से ज्यादा बच्चों को स्मार्टफोन में कार्टून देखना ज्यादा पसंद आता है। ऐसे में एक तरह से हर कोई डिजिटल दुनिया का हिस्सा बनता जा रहा है। लेकिन यहां बात सिर्फ इंसानों की नहीं है, इंसानों के साथ-साथ अब ऐसा लग रहा मानो जानवरों को भी जंगल छोड़ इस डिजिटल दुनिया का हिस्सा बनना है। जी हां! वायरल हो रहे वीडियो में तो कुछ ऐसा ही नजर आ रहा है।

'तेजी से बढ़ रहा डिजीटलीकरण'

'तेजी से बढ़ रहा डिजीटलीकरण'

सोशल मीडिया पर बंदरों का वीडियो कुछ इस तरफ इशारा कर रहा है कि डिजीटलीकरण काफी तेजी से बढ़ रहा है। स्पीड इतनी तेज है कि जंगलों तक इसकी पहुंच बढ़ रही है। केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने बंदरों का जो वीडियो शेयर किया है, उसमें कुछ ऐसा ही नजर आ रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बंदर काफी ध्यान से स्मार्टफोन की तरह नजरें गड़ाए बैठे हैं।

वायरल हो रहा वीडियो

यहां एक बंदर नहीं बल्कि तीन तीन बंदर स्मार्टफोन चलाने की कोशिश कर रहे हैं। दो बंदर तो बाकायदा हाथ से स्क्रीन पर टैप भी कर रहे हैं। वीडियो देख लग रहा है कि इन्हें ऐसा करने की ट्रेनिंग मिली है या फिर ये बंदर वाकई स्मार्टफोन चलाना सीख गए हैं। बंदरों को इस तरह स्मार्टफोन यूज करता देख यूजर भी दंग रह गए हैं।

दंग रह गए लोग

दंग रह गए लोग

जानवरों की बुद्धि का विकास काफी धीरे-धीरे होता है। ऐसे में उन्हें उम्मीद से परे कोई भी काम करता देख लोग काफी दंग रह जाते हैं। और हों भी कैसे ना.. जिस तरह ये बंदर स्मार्टफोन चला रहे हैं, वो काफी हैरान कर देने वाला है। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा मानो कोई इंसान स्मार्टफोन में ध्यान से देखकर उसे समझने की कोशिश कर रहा है।

'डिजिटल साक्षरता जागरूकता सफल'

'डिजिटल साक्षरता जागरूकता सफल'

वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि देश में डिजिटलीकरण का काम काफी तेजी से हो रहा है। जब इंसानों की तरह ही जानवर भी मोबाइल का इस्तेमाल करने लगें तो डिजिटल साक्षरता जागरूकता का अभियान सफल माना जा सकता है।

वीडियो देखकर लोगों ने किया रिएक्ट

वीडियो देखकर लोगों ने किया रिएक्ट

फिलहाल ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो पर अभी तक 11 हजार से भी ज्यादा व्यूज और 3 हजार से ज्यादा लाइक्स आए हैं। लोग बड़ी संख्या में रिएक्शन दे रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे हैरान कर देने वाला कहा है, तो कई लोगों ने कहा कि डिजिटलीकरण जानवरों को अपने कंट्रोल में कर रहा है। एक शख्स ने कहा कि बच्चे नहीं पढ़ पा रहे हैं तो अब जानवर ही पढ़ेगा।

Recommended Video

    रायबरेली में शराबी हो गया बंदर, लोगों से छीनकर एक सांस में गटक जाता है बियर | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+