शरारती बंदर ने बाघों को किया खूब परेशान, मारा थप्पड़, देखें जंगल का ये वायरल वीडियो

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। वैसे तो आए दिन जानवरों से जुड़े कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन ये वीडियो थोड़ा अलग है। इस वीडियो में एक शरारती बंदर (Monkey) की शरारतें दिखाई दे रही हैं। बंदरों को वैसे भी शरारती जानवर ही माना जाता है क्योंकि वह जंगल के बाकी जानवरों को परेशान करते हैं। अब जो वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है उसमें भी यही दिख रहा है कि कैसे बंदर बाकी जानवरों को परेशान कर रहा है।

बाघ को मारता है बंदर

बाघ को मारता है बंदर

इस वायरल वीडियो में आप ये देख सकते हैं कि पेड़ पर एक बंदर चढ़ा हुआ है। जबकि दो बाघ (Tigers) नीचे शांति से बैठे हैं। बंदर ने पेड़ से ही बाघ को जोरदार थप्पड़ तक जड़ दिया। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि पेड़ पर चढ़ा बंदर गुलाटियां मार रहा है और नीचे की ओर आकर बाघ को मारता है और दोबारा पेड़ पर चढ़ जाता है। पेड़ पर कुछ सेकेंड बैठने के बाद वो फिर से नीचे की ओर आकर बाघ को मारता है।

बाघों के हाथ नहीं आया बंदर

बाघों के हाथ नहीं आया बंदर

बाघ भी कहां शांत बैठने वाला था। बाघ ने नीचे से उछलकर ही बंदर को पकड़ने की कोशिश की। लेकिन बंदर एक पेड़ से दूसरे और दूसरे से तीसरे पेड़ की ओर जाने लगा। फिर दोनों बाघ झाड़ियों में जाकर बैठ गए। तभी बंदर एक बार फिर उनके पास आया और एक बाघ का कान पकड़कर खींचने लगा। इसके बाद कई बार बंदर ने बाघों को परेशान करने की कोशिश की। बंदर तब तक बाघ को परेशान करता रहा, जब तक वह थक नहीं गया।

वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं लोग

वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं लोग

इसके बाद जैसे ही बंदर जमीन पर उतरा बाघ उसकी ओर भागा। लेकिन जैसे ही बाघ बंदर तक पहुंचता, बंदर एक बार फिर पेड़ पर चढ़ गया। अब बंदर ने फिर से पेड़ की डाल पर लटककर बाघ को परेशान करना शुरू कर दिया। इस वीडियो को इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के अधिकारी सुशांत नंदा (Sushanta Nanda) ने ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है और लोग इसपर जमकर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

बाघ को ट्रोल किया बंदर ने

बाघ को ट्रोल किया बंदर ने

सुशांत नंदा ने वीडियो शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा है, 'अगर आपने नहीं देखा है... एक पुराना वीडियो जिसमें बंदर ने बाघ को ट्रोल किया।' इस वीडियो को सोशल मीडिया पर 28 मई को शेयर किया गया था। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 5.5 हजार लोगों ने देख लिया है। इसे 635 लोगों ने लाइक किया है, जबकि 175 लोगों ने रीट्वीट किया है। कई लोगों ने वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है।

यूजर ने बंदर को बताया बद्तमीज

यूजर ने बंदर को बताया बद्तमीज

वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने कहा, 'बड़ा ही बद्तमीज है ये बंदर।' एक अन्य यूजर ने बाघों के लिए लिखा है, 'जब समय खराब हो तो यही होता है।' अधिकतर लोगों ने वीडियो पर हंसने वाले इमोजी शेयर किए हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्होंने बंदर की बहादुरी की तारीफ की है। एक यूजर ने कहा है कि 'बंदर काफी शरारती है, वह ऐसा करके इंजॉय कर रहा है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+