दोस्त की मौत की खबर पाकर घर आ पहुंचा बंदर, फिर अंतिम संस्कार में हुआ शामिल, देखें PHOTOS

कहते हैं जानवर बड़े ही बुद्धिमान होते हैं। बुद्धिमता के साथ-साथ बात अगर वफादारी की आए, तो जानवर इंसानों से कई गुना ज्यादा वफादार होते हैं। ऐसी ही वफादारी एक बंदर में उस वक्त देखने को मिली, जब वो अपने एक दोस्त की मौत होने के बाद मातम मनाने उसके घर जा पहुंचा। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

महिलाओं को दिलासा देता बंदर
क्लिप में देखा जा सकता है कि एक बंदर घर की महिलाओं के इर्द गिर्द घूमता दिख रहा है। शख्स की मौत के बाद मातम मना रही महिलाओं को मानो वो दिलासा दे रहा हो। कभी वो एक महिला के पास आकर बैठता है तो कभी दूसरी महिला के पास। ऐसा लग रहा मानो वो उनसे कुछ कहने की कोशिश कर रहा हो। बंदर इस दौरान खुद भी परेशान सा नजर आया।

monkey reached home

दोस्त की मौत के बाद जा पहुंचा घर
वायरल क्लिप उत्तर प्रदेश के लखीमपुर-खीरी जिले का है, जहां एक बंदर दोस्त की मौत के बाद उसके घर जा पहुंचा। उसने दोस्त का शव देखा तो वहीं बैठ गया। वो वहां से जाने का नाम ही नहीं ले रहा था। इतना ही नहीं बाद में बंदर दोस्त के अंतिम संस्कार में शामिल भी हुआ।

monkey

चंदन वर्मा के घर पहुंचा
दरअसल, 65 साल के चंदन वर्मा का लंबी बीमारी के बाद हाल ही में निधन हो गया। अंतिम यात्रा से पहले उनका शव घर के आंगन में रखा हुआ था। यहां काफी सारे लोग मौजूद थे। इतने लोगों की मौजूदगी के बीच कहीं से एक बंदर भी यहां आ पहुंचा। बंदर काफी मायूस सा लग रहा था।

monkey

कभी जमीन पर लोटा तो कभी...
वो अन्य लोगों की तरह शव के पास बैठ गया। कभी वह जमीन पर लोटता तो कभी किसी से बात करने की कोशिश करने लगता। ऐसा लग रहा था मानो वो लोगों को दिलासा देने की कोशिश कर रहा हो।

monkey

पांच सालों की थी दोस्ती
पास बैठे किसी शख्स ने इस घटना की वीडियो बना ली। इस वीडियो को देखने के बाद लोग इसे बंदर और इंसान की दोस्ती की मिसाल के तौर पर देखने लगे। मृतक चंदन वर्मा के बेटे सोनू ने बताया कि आज से करीब पांच साल पहले उनके पिता गांव में तीन किलोमीटर दूर गोन्धिया जंगल के किनारे अपनी फसल बेचने जाते थे। वहीं जब वे खाना खाया करते थे तो इस बंदर को भी खाना खिला दिया करते थे। ये वही बंदर है, जो आज उनकी मौत के बाद यहां आ पहुंचा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+