Viral Video: दुर्गा मां के दर पर पहुंचा बंदर, पहले हाथ जोड़कर किया प्रणाम और फिर....
Viral Monkey video: "पहले पूजा, फिर काम दूजा"... इंसानों को भगवान की भक्ति करते तो आपने बहुत देखा होगा। हर किसी का भक्ति करने का अपना अलग तरीका भी होता है। लेकिन क्या आपने किसी भक्त बंदर को देखा है? एक ऐसा बंदर जो भगवान का प्रसाद खाने से पहले माता रानी के आगे हाथ जोड़ता है। इसके बाद ही खाने की किसी चीज को हाथ लगाता है। जी हां! भक्ति में डूबे एक ऐसे ही बंदर का वीडियो इन दिनों जबरदस्त चर्चा का विषय बना हुआ है।
(वीडियो-नीचे)
दुर्गा मां के दर्शन को आया बंदर
एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बंदर नजर आ रहा है। वो दुर्गा माता की मूर्ति के पास खड़ा हुआ है। ऐसा लग रहा मानो खाने की खोज में इस तरफ आया हो। लेकिन इसके बाद बंदर ने जो किया, वो हर किसी के होश उड़ा रहा है। लोग सोचने पर मजबूर हो गए हैं कि आखिरकार एक जानवर ऐसा कैसे कर सकता है। एक बंदर भला भक्ति कैसे दिखा सकता है। लेकिन जब आप भी बंदर की भक्ति देखेंगे तो आंखों पर भरोसा नहीं कर पाएंगे।

माता को किया दंडवत प्रणाम
वीडियो है कुशीनगर का, जहां एक दुर्गा पंडाल में पहुंचे बंदर ने माता को दंडवत प्रणाम किया। इसके बाद ही उसने अपना मनचाहा प्रसाद वहां से उठाया। इस पूरी घटना का वीडियो किसी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया, जो कि अब काफी वायरल भी हो रहा है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि पहले पूजा, फिर काम दूजा। क्लिप में आगे लिखा है कि कुशीनगर में एक दुर्गा पंडाल में पहुंचे बंदर ने पहले दुर्गा माता को किया प्रणाम। उसके बाद लिया मनचाहा प्रसाद। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के सरिसवा गांव में इस हैरतअंगेज वाकये का वीडियो वायरल है।
हैरान करने वाला वीडियो वायरल
क्लिप वाकई में हैरान कर देने वाला है। अगर इस हैरतअंगेज घटना का वीडियो किसी ने अपने कैमरे में कैप्चर ना किया होता, तो शायद इसपर यकीन कर पाना भी मुश्किल ही होता। लेकिन फिल्हाल इस बंदर की भक्ति देखने के बाद लोग काफी हैरान हो रहे हैं औऱ उन्हें लग रहा है कि भला कोई जानवर इस तरह कैसे कर सकता है।
यहां देखें हैरतअंगेज वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications