Delhi Metro: तौलिये के बाद अब युवक ने की मेट्रो के अंदर की एक और अजीब हरकत, बेड लगाकर सोने लगा, Video Viral
दिल्ली मेट्रो के अंदर एक युवक के सोने का वीडियो वायरल हो रहा है, जो अपने साथ तकिया और चादर लेकर आया था। यह वही शख्स ने जिसका तौलिये बांधे मेट्रो में सफर करते हुए वीडियो वायरल हुआ था।

Sleeping Inside Delhi Metro: दिल्ली की लाइफ लाइन कहे जाने वाली मेट्रो अब रीलबाज लोगों के लिए नया अड्डा बनता जा रहा है। सवारी करने के नाम पर लोग अलग-अलग तरीक की हरकत करके सोशल मीडिया पर लाइक और व्यूज के लिए कुछ भी करने को तैयार है। हाल ही में दिल्ली मेट्रो के अंदर से एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक लड़के को कमर में तौलिया लपेटे मेट्रो में सफर करता देखा गया था। वहीं अब और मेट्रो के अंदर तकिया और चादर लेकर पहुंचा, जो सीट पर बेड लगाकर सोने लगा।

तौलिये के बाद अब सीट को बनाया बैड
आज के मौजूदा दौर में सोशल मीडिया पर अजीबोगरीब वीडियोज का मिलना कोई हैरानी की बात नहीं है। ऐसा ही एक वीडियो हाल ही में वायरल हो रहा है। वीडियो क्लिप दिल्ली मेट्रो के अंदर ट्रेन की है, जहां मेट्रो में एक युवक सीट पर सोते हुए देखा गया है। सोचे तो यह असल नहीं लगता, लेकिन यह सच है। और ये शख्स भी वो ही है, जिसमें मेट्रो के अंदर तौलिया पहनकर सफर किया था।

युवक का नाम मोहित गौहर
इस युवक का नाम मोहित गौहर हैं, जो मेट्रो के अंदर अजीब-अजीब हरकत करते सोशल मीडिया पर यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींचता है। पहले दिल्ली मेट्रो में तौलिया पहनकर चढ़ा, वहीं अब तकिया और चादर लेकर वो मेट्रो के अंदर सोते हुए दिखाई दे रहा है। मोहित की दिल्ली मेट्रो के अंदर काफी वीडियो है, जिसमें वो कॉफी पीते हुए और दांत साफ करते हुए भी नजर आ चुका है।

मेट्रो ट्रेन की सीट को बनाया बैड
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मोहित गौहर अपने हाथ में तकिया और बैडशीट लिए मेट्रो ट्रेन में एक सीट की ओर जाता दिख रहा है। फिर वह आराम से एक साइड तकिया रखता है और फिर बेडशीट ओढ़कर आराम से सीट पर सोने के लिए तैयारी करता है। इस क्लिप को शख्स ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट किया है। जिस पर 86 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।

यूजर्स की छूटी हंसी
वहीं लोग भी इस युवक की हरकत देखकर हैरान नजर आ रहे हैं। वहीं कुछ सवारी तो हंसने पर मजबूर हो गई। एक तरफ कमेंट में यूजर्स जहां मोहित की हिम्मत की तारीफ करते नजर आ रहे हैं तो कुछ उसका मजाक बना रहे हैं। आप भी देखिए मेट्रो के अंदर सोने का वायरल वीडियो....
-
Delhi Jal Board Bill: दिल्ली जल बोर्ड का पानी बिल मोबाइल से कैसे डाउनलोड करें? यहां देखें स्टेप-बाय-स्टेप गाइड -
Delhi Aaj Kya Khula Kya Bandh: 10 मार्च को लेकर कन्फ्यूजन दूर, आज दिल्ली में क्या खुला क्या बंद? -
Delhi Power Cut: दिल्ली के कई पॉश इलाकों में नहीं आएगी बिजली, साकेत-जनकपुरी में 3 घंटे तक सप्लाई प्राभवित -
दिल्ली में अब ‘मलबा फेंकना’ पड़ेगा भारी! मेयर ने लॉन्च किया Malba Portal, घर बैठे उठवाएं कंस्ट्रक्शन वेस्ट -
Delhi Aaj Kya Khula Kya Bandh: आज कौन से मार्केट खुले कौन से हैं बंद? चेक कर लीजिए दिल्ली मेट्रो का भी अपडेट -
Delhi SIR: ‘डबल ड्यूटी’ पर विवाद! SIR में लगे 7500 टीचरों को जनगणना से छूट दिलाने की मांग, क्या है विवाद -
Delhi Power Cut: वर्क फ्रॉम होम वाले सावधान! दिल्ली के इन इलाकों में घंटों बिजली गुल, अभी कर लें तैयारी -
वर्ल्ड कप जीत के जश्न के बीच इशान किशन के घर पसरा मातम, बहन की हुई दुखद मौत, आखिर किस वजह से गई जान -
संजू सैमसन पर हुई नोटों की बारिश! प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने पर मिली इतनी प्राइज मनी? -
ICC के चाबुक से घायल हुए अर्शदीप सिंह, जीत के नशे में चूर सरदारजी को मिली कड़ी सजा -
IND vs NZ: 'वह मैदान पर मेरे साथ थी', ईशान किशन जिस बहन पर छिड़कते थे जान, उसकी मौत से घर में पसरा सन्नाटा -
जश्न या अश्लीलता? हार्दिक पांड्या की इस हरकत पर फूटा फैंस का गुस्सा, सोशल मीडिया पर लगा 'छपरी' का टैग












Click it and Unblock the Notifications