पिता की डेडबॉडी के साथ मॉडल ने ली सेल्फी, फैंस ने लगा दी क्लास
नई दिल्ली। सर्बिया की मॉडल और सिंगर जेलिका लुंबासेक ने अपने इंस्टाग्राम पर ऐसी फोटो डाली,जिसे देखने के बाद उनके फैंस उनपर ही भड़क गए। खुद को मॉडल बताने वाली जेलिका ने अपने पेज पर अपने मृत पिता के साथ सेल्फी ली और उसे शेयर कर दिया। जेलिका की इस हरकत से उनके फैंस नाराज हो गए और उन्होंने सोशल मीडिया पर उनकी क्लास लगा दी।

पिता की डेडबॉडी के साथ सेल्फी
हालांकि जेलिका ने एक इमोशनल मैसेज भी लिखा था और दुख जताने वाली इमोजीज का भी इस्तेमाल किया था, लेकिन फैंस को उनका ये तरीका बिल्कुल पसंद नहीं आया। जेलिका ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि हम जितना कर सकते थे, हमने उतनी लड़ाई लड़ी, लेकिन ये हमारी पसंद नहीं है। हम यह नहीं तय करते हैं कि कितना जिएंगे। वह में महज 67 साल की उम्र में छोड़कर चले गए। जेलिका ने अपने पिता का धन्यवाद किया और लिखा कि हर उस चीज के लिए आपका धन्यवाद जो आपने मेरे लिए किया। आपकी बेटी बनने और आपको पिता के रूप में पाने के लिए आपका आभार। ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दें।

लोगों ने की आलोचना
जेलिका का लिखा संदेश भले ही भावनात्मक हो, लेकिन उनके फैंस पिता की डेडबॉडी के साथ सेल्फी खिंचवाने से नाराज हो गए। फैंस ने उनके पोस्ट पर कमेंट करने शुरू कर दिए। उन की आलोचना शुरू कर दी, लेकिन जेलिका ने इसे उनकी बीमार मानसिकता बता दिया।

डिलीट कर दिया अकाउंट
एक यूजर्स ने लिखा कि इस तस्वीर से पता चलता है कि आप अपने पिता के जाने से कितनी दुखी है। दूसरा यूजर्स लिखता है कि ये हैरान करने वाली है कि इस दुख के घड़ी में भी आपके पास इस वक्त और धैर्य बचा है कि आप पिता के शव के साथ सेल्फी ले रही है। लोगों की आलोचनाओं को तो थोड़ी देर तक मॉडल ने बर्दाश्त किया, लेकिन बाद में उन्होंने इस पोस्ट को हटाने के साथ-साथ अपना अकाउंट भी डिलीट कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications