Miyazaki Mango: 2.75 लाख रुपये का 1 Kg आम, सिलीगुड़ी मैंगो फेस्टिवल की 'जान', उमड़ी भीड़
दुनिया का सबसे मंहगा आम मियाजाकी सिलिगुड़ी मैंगो फेस्टिवल में आकर्षण का केंद्र है। बंगाल के बीरभूम जिले मियाजाकी मैंगो किसान अपने उत्पाद के साथ पहली बार फेस्टिवल में शामिल हुए हैं।
Miyazaki Mango: पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी के मैंगो फेस्टिवल (Siliguri Mango Festival) में दुनिया में मौजूद आम की टॉप किश्में देखी जा सकती है। लेकिन अगर सबसे अधिक चर्चा की बात करें तो यहां मियाजाकी मैंगो की है। ये आम की किश्मों में दुनिया की सबसे महंगी किस्म है। ये आम मैंगो फेस्टिवल में पहुंचे लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में मियाजाकी आम की कीमत इस वक्त 2 लाख 75 हजार रुपए प्रति किलोग्राम है। इस खास मैंगो को सिलीगुड़ी के तीन दिवसीय मैंगो फेस्टिवल के सातवें संस्करण में प्रदर्शित किया गया।

ये फेस्टिवल सिलीगुड़ी के एक मॉल में एसोसिएशन फॉर कंजर्वेशन एंड टूरिज्म (AST) के सहयोग से मोडेला केयरटेकर सेंटर एंड स्कूल (MCCS) द्वारा आयोजित किया जा रहा है। मैंगो फेस्टिवल की शुरूआत 9 जून को हुई थी।
सिलीगुड़ी मैंगो फेस्टिवल में आम की 262 से अधिक किस्मों को प्रदर्शित किया जा रहा है। यहां पश्चिम बंगाल के नौ जिलों के 55 मैंगो उत्पादकों ने भाग लिया। फेस्टिवल में अल्फांसो, लंगड़ा, आम्रपाली, सूर्यपुरी, रानीपसंद, लक्ष्मणभोग, फजली, बीरा, सिंधु, हिमसागर, कोहितूर समेत अन्य कई आम की किस्में प्रदर्शित की जा रही हैं।
मैंगो फेस्टिबल में आए पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के लाभपुर के मियाजाकी किसान शौकत हुसैन ने आम की इस खास प्रजाति की बागवानी को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि मियाजाकी के पौधे बांग्लादेश से मंगवाए गए थे। बीरभूम में इसे लगाने के बाद बेहतर रिजल्ट आया। शौकत ने कहा बंगाल में इसे कहीं भी उगाया जा सकता है। ये आम किसानों की आर्थिक स्थिति बदलने में अहम साबित हो सकता है।
सबसे पहले दुनिया के सबसे मंहगे आम का उत्पादन वर्ष 1940 में शुरू किया गया था। लेकिन बाद में इसे जापान के मियाजाकी शहर में लाया गया। जिसके बाद से आम की इस किस्म का नाम मियाजाकी पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications