आपको सबसे बड़ी टिप क्या मिली? यूट्यूबर ने वेट्रेस को दी चमचमाती ब्रांड न्यू कार, VIDEO VIRAL

Tip to Waitress: वायरल हो रहे एक वीडियो में यूट्यूबर ने लड़की से पूछा कि उसे अब तक की सबसे बड़ी टिप क्या मिली है। इतने में लड़की बोलती है कि 50 डॉलर। इतने में यूट्यूबर उसे गाड़ी की चाभी थमा देता है।

Credit: MrBeast/Instagram

Youtuber MrBeast: मशहूर यूट्यूब स्टार MrBeast ओवर द टॉप स्टंट के लिए मशहूर हैं। लेकिन इन दिनों वे किसी और वजह से चर्चा का विषय बने हुए हैं। मिस्टर बीस्ट जिनका असली नाम जिमी डोनाल्डसन है। उन्होंने हाल ही में एक वेट्रेस को टिप के तौर पर एक चमचमाती नई कार दी है। 139 मिलियन यूट्यूब सब्सक्राइबर्स वाले बीस्ट का एक नया वीडियो ट्रेड कर रहा है, जिसे उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में वे रेस्टोरेंट में काम करने वाली एक वेट्रेस को नई गाड़ी दिए जाने का दावा कर रहे हैं।
(वीडियो-नीचे)

वायरल हो रहे वीडियो में बीस्ट वेट्रेस से पूछते हैं कि उन्हें अब तक टिप में सबसे बड़ा क्या मिला है? तो वेट्रेस बताती है कि उसे 50 डॉलर की टिप मिली है। इसके बाद मिस्टरबीस्ट ने जो कहा, उसे सुनने के बाद महिला को अपने कानों पर यकीन ही नहीं हुआ। महिला समझ ही नहीं पाई कि ये बात सच है या सिर्फ प्रैंक।

मिस्टर बीस्ट महिला को कहते हैं कि मैं आपको टिप में कार देता हूं। वेट्रेस बेहद चौंक जाती है। उसे समझ में ही नहीं आता कि वो कैसा रिएक्ट करे। वो बोलती है कि ये तो सिर्फ कार की चाभी है। इसके बाद मिस्टर बीस्ट उसे गाड़ी दिखाने बाहर लेकर जाते हैं। महिला का रिएक्शन वाकई में चौंकाने वाला है। और ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

इस वीडियो को लाखों लोगों ने देखा और इसपर रिएक्ट किया है। एक यूजर ने कहा कि मिस्टर बीस्ट ने तो दिल ही जीत लिया। एक और ने कहा कि वेट्रेस की तो किस्मत ही चमक गई। वहीं कई लोगों ने कहा कि मिस्टर बीस्ट आप हमारे देश आ जाओ। कई लोगों के सवाल थे कि आपने अभी तक किसी वेटर को सबसे बड़ी टिप में क्या दिया है?

वीडियो में देखा जा सकता है कि कार को देखने के बाद वेट्रेस को पहले तो यकीन ही नहीं होता। वो कह रही थी कि आज मैं लेट हो रही थी क्योंकि टेक्सी ड्राइवर काफी स्लो है। इसके बाद देखते ही देखते महिला की आंखों से आंसू निकलने लगे। वीडियो भी काफी इमोशनल कर देने वाला है, जो अब खूब वायरल हो रहा है।

यहां देखें वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+