ये मॉडल अपने बट के बीमा पर खर्च करेगी ₹74 लाख, कहा मेरी 'सबसे बेशकीमती चीज'
ब्राजील, 4 जुलाई। सेहत को लेकर बात हो तो आपने लोगों को कहते सुना ही होगा कि शरीर सबसे कीमती चीज है। इस बात को एक पुर्तगाली मॉडल ने सबसे अच्छे से समझा है। इस मॉडल की नजर में इसका बैक सबसे कीमती चीज है और सिर्फ कहने की बात नहीं, उसने अपने बैक का बीमा कराने के लिए 74 लाख रुपये खर्च करने का फैसला किया है।

हिप के बीमा पर खर्च करेगी 74 लाख रुपये
ब्राजील के बाहिया राज्य की रहने वाली लारिसा मैक्सिमानों ओनलीफैंस पर मॉडल हैं। डांस जॉकी, सांग राइटर और एयरहोस्टेस के साथ ही वह साल 2022 मिस बमबम कंटेस्टेंट हैं। लॉरिसा ने अपने बैक का बीमा कराने के लिए 74 लाख रुपये खर्च करने का फैसला किया है।
लारिसा, जिनकी बैक 105 सेंटीमीटर मापी गई है, ने इसे अपनी सबसे कीमती प्रॉपर्टी कहा है। उन्होंने किसी भी एक्सीडेंटल डैमेज के खिलाफ इसका बीमा कराया है।
(सभी तस्वीरें- लारिसा के इंस्टा पेज से)

मेरा बट है सबसे बेशकीमती संपत्ति
बीमा कराए जाने को लेकर उन्होंने डेली स्टार को बताया "ये कोई पहली बार नहीं है जब किसी ने इस तरह का बीमा कराया हो और शायद ये आखिरी भी नहीं होगा।" लारिसा ने इसे 'बहुत महत्वपूर्ण' बताया क्योंकि यह 'हेरिटेज की गारंटी' देता है।
उन्होंने कहा कि "बहुत से लोगों के लिए यह पैर या फिर शरीर का कोई दूसरा पार्ट हो सकता है। मेरे लिए मेरी बेशकीमती संपत्ति मेरा बट है।"

तीन गुना बढ़ सकती है बीमा की कीमत
लारिसा के लिए यह कीमत सिर्फ इतनी ही नहीं है। उनका दावा है कि अगर वह मिस बमबम 2022 प्रतियोगिता की विजेता बन जाती हैं तो यह कीमत तीन गुना हो सकती है। यानि कि तब उनके बट का बीमा 2 करोड़ रुपये से ऊपर का हो सकता है।

बैक की खूबसूरती के लिए करती है ये काम
लारिसा का बैक ऐसे ही नहीं खूबसूरत बना हुआ है इसके लिए वह सप्ताह में दो बार अलग-अलग डेढ़ घंटे हिप ट्रेनिंग पर बिताती हैं ताकि वह पीछे और उभार ला सकें। इसके साथ ही वह रेगुलर क्रीम और बाम भी इस्तेमाल करती हैं।

पिछली मिस बमबम करा चुकी है 13 करोड़ का हिप बीमा
मिस बमबम प्रतियोगिता हर साल ब्राजील के साउ पाउलो में आयोजित की जाती है। पिछली बार इस प्रतियोगिता की विजेता ब्राजीलियाई मॉडल नैथी किहारा थी जिसने बच्चे को जन्म देने के 4 महीने बाद ही ये खिताब अपने नाम कर लिया था।












Click it and Unblock the Notifications