हरियाणा के किसान के साथ हुआ चमत्कार! आलू के पौधे पर लगे टमाटर, तो लोगों के भी उड़े होश, देखें VIDEO
कई बार प्रकृति ऐसे-ऐसे चमत्कार दिखाती है, जिनपर एक बार को भरोसा कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल हो जाए। ऐसा ही एक मामला एक गांव में देखने को मिला, जहां आलू के पौधे पर टमाटर उग गए। जब किसान ने ये अद्भुत नजारा देखा तो उसके भी होश उड़ गए।
मामला है गांव रानीला बास का, जहां एक किसान ने अपने खेत में आलू की फसल लगाई हुई थी। किसान ने जब इस फसल को काटने के बारे में सोचा तो उसे फसलों के बीच में टमाटर का एक गुच्छा नजर आया। वो ये देखने के बाद हैरान रह गया।

किसान ने पास के किसानों को ये बात बताई तो किसी को उसकी बात पर यकीन ही नहीं हुआ। घर आकर जब उसने इन टमाटर को सब्जी में डाला तो इसका स्वाद हूबहू आम टमाटर जैसा ही निकला। मगर आलू के पौधे पर टमाटर उगा हुआ देख किसान को भी एक बार को यकीन नहीं हुआ।
Zee News की खबर के मुताबिक, आसपास के लोगों को जब ये बात पता लगी तो वे आलू और टमाटर का ये अद्भुत संगम देखने के लिए वहां खेत पर आ पहुंचे। प्रकृति का ये अनोखा नजारा देखकर लोग भी हैरत में पड़ गए। लोग इसे प्रकृति का चमत्कार बताने लगे। हालांकि, कृषि वैज्ञानिकों इसे पोमैटो का पौधा बताया।
उनकी मानें तो ये पौधा टोमेटो नहीं बल्कि पोमेटो है। इसका आकार और स्वाद एकदम टमाटर जैसा ही होता है। या फिर यूं कहें कि कि एक किस्म से ये टमाटर जैसी ही होता है। कई बार टमाटर के बीज आलू के साथ सर्वाइव कर जाते हैं और फिर आलू से ही खुराक प्राप्त करते हैं।
तना तो आलू का ही होता है मगर फल ऊपर टमाटर का होता है। उन्होंने जानकारी दी कि पहले भी इस तरह की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। जिनमें ऊपर फल कुछ और मिला और तना कुछ और। इसके पीछे भी कारण यही होता है।
यहां देखें वीडियो...
चरखी दादरी: खेत में आलू के पौधे पर लगे टमाटर, किसान खुद हैरान#CharkhiDadri #DigitalVideos pic.twitter.com/dpWOFSHCyO
— Zee News (@ZeeNews) January 8, 2024












Click it and Unblock the Notifications