OMG! 6 फीट के किंग कोबरा बना 6 साल के बच्चे का खिलौना, VIDEO में दिखा ये नजारा
किंग कोबरा के साथ एक 6 साल का बच्चा खेलता नजर आया। जिसे देखते ही हर किसी के पसीने छूट जाते हैं, उसे मासूम ने हाथ से कोबरा सांप को खिलौने की तरह पकड़ा। जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया।
OMG! किंग कोबरा विषधर सांपों में सबसे खतरनाक सरीसृप माना जाता है। जिसे देखते ही हर किसी के पसीने छूट जाते हैं। लेकिन, कर्नाटक में एक 6 साल का बच्चा खिलौने की तरह किंग कोबरा से खेलता नजर आया।
इतना ही नहीं, पूछ पकड़ कर किंग कोबरा को घुमाता रहा। ताज्जुब की बात यह है कि किंग कोबरा ने बच्चे को चोट नहीं पहुंचाई। सांप के साथ खेलते हुए वीडियो सामने आया है। 6 फीट के कोबरा को कौन पकड़े है ये बच्चा?

दरअसल, मामला कर्नाटक राज्य के उत्तर कन्नड़ जिले स्थित नगर सिर्सि का है। यहां 6 साल का विराज प्रशांत किंग कोबरा के साथ खेलता नजर आया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसका वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर शेयर किया। वीडियो सुभाष चंद्र एनएस की आईडी से पोस्ट किया गया है। बताया जा रहा है कि वीडियो काफी पुराना है।
लोगों के मिल रहे ऐसे रिएक्शन
वहीं, सोशल मीडिया पर कोबरा संग खेलते हुए बच्चे का वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है। अब तक इस वीडियो को 1800 से ज्यादा लोग देख चुके हैं। बच्चे को कोबरा संग देखकर एक यूजर ने कमेंट किया कि बहुत खतरनाक.... यह सबसे तेज़ में से एक है और एक सेकंड में पलट सकता था और उसे काट सकता था.... यहां उसके साथ सांप बचाने वाला कौन है?
वहीं, दूसरे यूजर ने कहा कि किंग कोबरा शायद विराज की ऊंचाई से 3 गुना बड़ा है। एक यूजर ने इसे सबसे बेवकूफी भरा बताया है। कहा कि जिसने भी इसकी अनुमति दी उसे जेल होनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications