Pics: तेज रफ्तार में दौड़ती ट्रेन से ली गई खूबसूरत तस्वीरें, रेल मंत्रालय ने की शेयर
रेल मंत्रालय ने सूरज ढ़लने के बाद चलती ट्रेनों से लिए गए कुछ लंबे एक्सपोजर शॉट्स ट्विटर पर साझा किए है। जो बेहद खूबसूरत हैं।
Pictures taken from train running: रेल मंत्रालय ने सूरज ढलने के बाद चलती ट्रेनों से लिए गए कुछ लंबे एक्सपोजर शॉट्स ट्विटर पर साझा किए है। जो बेहद खूबसूरत हैं। तस्वीरें रीयल होने के साथ- साथ मनमोहक भी हैं। ऐसे शॉट्स कभी- कभी देखने को मिलते हैं। दरअसल ये प्रकाश पर स्पीड का प्रभाव है, जिसे रेल मंत्रालय ने 'लाइड एंड मैजिक' (Light and Magic) कहा है। तो आइए रेल मंत्रालय की ओर से साझा की खास तस्वीरों का दीदार करते हैं, जिससे इसकी सुंदरता का पता स्वत: ही लग जाएगा।

ढलते सूरज के वक्त की तस्वीरें
सुबह की तरह ही ढलते सूरज की तस्वीरें प्रकृति को खास लुक देती हैं। रेल मंत्रालय जो तस्वीरें शेयर की हैं वो उस वक्त की हैं जब शाम के समय ट्रेन अपी पूरी रफ्तार में चल रही है।

प्रकृति का अनोखा लुक
ट्रेन की तस्वीरों के साथ रेल मंत्रालय की ओर से शेयर की गई तस्वीरों में हवा और रफ्तार के बीच बनने वाली एक अनोखी आकृति दिखाई दे रही है, जो सिर्फ रंगों से भरी है। ऐसे में ये तस्वीरें बेहद खास हैं, जो किसी एनिटेड तस्वीरों की तुलना में रीयल भी हैं।

स्पीड के बीच एक्सपोजर शॉट्स
ये तस्वीरें किसी हाई डेफिनिशन कैमरे (HD Camera) से ली गई हैं। किसी आम कैमरे से तेज रफ्तार में इस तरह की फोटो खींच पाना संभव नहीं होता। तस्वीरों देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि शाम के वक्त जिस स्थल से ट्रेन गुजरी थी, वहां का नजारा कितना खूबसूरत था।

'लाइट एंड स्पीड मैजिक'
तस्वरों शेयर करते हुए इसे रेल मंत्रालय ने एक मैजिक बताया। ट्वीट के कैप्शन में लिखा, "चलती ट्रेन से पकड़ा गया लाइट का जादुई खेल"। दरअसल स्पीड के साथ ली गई इन तस्वरों में स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है कि सूर्य के प्रकाश और में ट्रेन की स्पीड की वजह से तस्वीरें एक अजीब कलर और लुक में दिख रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications