दिल्ली में मिनी बस के बोनट पर शख्स को घसीटा, आरोपियों ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Minibus dragging a man in Delhi: दिल्ली के कोटला मुबारकपुर इलाके में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसका वीडियो देखने के बाद हर कोई हैरान हो रहा है। मामले में एक शख्स को मिनीबस ने बुरी तरह घसीटा।
दो आरोपी हुए गिरफ्तार
एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्टूबर में पुलिस ने दिल्ली में एक व्यक्ति को कार से घसीटे जाने के वायरल वीडियो के मामले में उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

टैक्सी चालक को धमकाया
विशेष पुलिस आयुक्त (एलएंडओ) सागर प्रीत हुडा ने कहा कि प्रारंभिक पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि वे यात्री बनकर टैक्सी में सवार हुए और कुछ देर बाद वाहन लूटने के इरादे से टैक्सी चालक को धमकाया और कार से बाहर धकेल दिया।
वायरल हो रहा था वीडियो
वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि एक शख्स को मिनी बस घसीटती हुई नजर आ रही है। मिनी बस की स्पीड बहुत ही ज्यादा थी। शख्स बोनट पर लेटा हुआ दिख रहा है। आरोपियों ने जिस तरह से ड्राइवर को घसीटा, वो काफी हैरतअंगेज था। ये वीडियो ट्विटर पर वायरल हो रहा है और लोग इसपर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। कई लोग हैरान होकर यही बोल रहे हैं कि राजधानी दिल्ली में ये क्या-क्या हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications