साल 1920 में लिखा खत 100 साल बाद डिलीवर हुआ, तस्वीर सहित लिखी मिलीं ये खास बातें
मिशिगन। दुनियाभर में ऐसी कई घटनाएं होती हैं, जिनके बारे में जानकर लोग अक्सर हैरान रह जाते हैं। इस बीच जैसे जैसे वक्त बदल रहा है वैसे ही तकनीक में नए आविष्कार हो रहे हैं। जहां कभी लोग एक दूसरे से बात करने के लिए खत लिखा करते थे, वहीं आज दुनिया के किसी भी कोने में बैठकर ना केवल फोन पर बात कर सकते हैं बल्कि अपने दिल की बात मैसेज करके भी भेज सकते हैं। लेकिन अगर आज से 100 साल पहले की बात करें तो तब इतना तकनीकी विकास नहीं हुआ था। उस समय हाथ से लिखे खत ही चला करते थे।

100 साल बाद डिलीवर हुआ खत
इसी से जुड़ा एक मामला अमेरिका के मिशिगन से सामने आया है। यहां एक महिला अपने घर के मेलबॉक्स में रखे पोस्टकार्ड को देखकर हैरान रह गई। उसके हैरान होने के पीछे की वजह ये थी कि इस पोस्टकार्ड को आज से 100 साल पहले यानी साल 1920 में मेल किया गया था। जो अब जाकर इस पते पर पहुंचा है। ब्रिटैनी कीच नामक इस महिला ने फेसबुक पर पोस्टकार्ड की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ ही उसने लोगों से मदद भी मांगी है ताकि पोस्टकार्ड उसके असल मालिक तक पहुंच सके।

खत के अंदर मिली बिल्ली की तस्वीर
कार्ड के अंदर काले रंग की बिल्ली की तस्वीर है, जिसने अपने हाथ में झाड़ू पकड़ी हुई है। इसके साथ ही उसमें एक उल्लू और एक महिला भी दिख रहे हैं। ब्रिटैनी ने कहा है, 'ये मुझे आज मेल में मिला है। ये दिखने में काफी पुराना लग रहा है। यह जिसका है, मैं उसे या उसके परिवार को सौंपना चाहूंगी। क्या कोई इस शख्स को जानता है? इसका पहला नाम गायब है। अभी देखा तो इसपर 29 अक्टूबर, 1920 की तारीख पड़ी है। किसी भी तरह की मदद मिलेगी तो अच्छा रहेगा।' इस पोस्टकार्ड पर ब्रिटैनी के घर का पता लिखा था और ये किसी रॉय मकक्वीन नामक व्यक्ति को लिखा गया था। इसके बाद ब्रिटैनी ने इसमें लिखी गई बात भी शेयर की हैं।

क्या लिखा है खत में?
जिसमें लिखा है, 'प्यारे कजिन, आशा है आप सबको ये अच्छा लगेगा। हम ठीक हैं लेकिन मां के पैरौं में दिक्कत है। यहां भयानक ठंड है। मैंने बस अभी अपने इतिहास का लैसन खत्म किया है और जल्द ही सोने जाना है। मेरे पिता शेविंग कर रहे हैं और मेरी मां आपका पता बता रही हैं। मुझे अब सोने जाना है। आशा है दादा और दादी ठीक होंगे। हमें खत लिखना मत भूलना।' इस खत पर किसी फ्लॉसी बर्गीज के हस्ताक्षर हैं। हालांकि 30 साल की ब्रिटैनी को नहीं पता कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि खत को पहुंचने में 100 साल का वक्त लग गया लेकिन उन्होंने बाद में इसके असल मालिक तक इसे लौटाने का फैसला लिया है। फिलहाल दो महिलाएं इस काम में ब्रिटैनी कीच की मदद कर रही हैं।
-
Trump Pope Leo Conflict: वेटिकन पर ट्रंप का वार! पोप लियो पर हमले की AI फोटो ने भड़काया विवाद, क्या है मामला? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त












Click it and Unblock the Notifications