कार से आ रही थी अजीब आवाजें, जब इंजन खुला तो हर कोई रह गया हैरान

मिशिगनः इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। लोग वीडियो को लाइक और शेयर भी बहुत कर रहे हैं। इस वीडियो में एक महिला पुलिसकर्मी ने अपनी हिम्मत दिखाई, जिसे लोग पसंद कर रहे हैं। दरअसल, वायरल हो रहे इस वीडियो में महिला पुलिसकर्मी कार के इंजन से खतरनाक सांप पायथन को बाहर निकाल रही है, जो काफी सराहनीय है।

michigan police officer rescued of python from car engine

इस पोस्ट को ढेर सारे लोगों ने देखा और पसंद किया है। दरअसल, पुलिसकर्मी को देर रात फोन आया कि उनके कार से अजीब आवाज आ रही है, जिसके बाद पुलिकर्मी अपने साथियों के साथ पहुंची और सांप को बाहर निकालने की कोशिश करने लगी।

Shelby Township Police Department के पेज द्वारा यह वीडियो शेयर किया गया है। इस पूरे वीडियो में आप देख सकते हैं कि पुलिसकर्मी ने कैसे इतने खतरनाक सांप को कार के इंजन से बाहर निकाला है। इस पोस्ट को लोग खब शेयर कर रहे हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा है कि फेटिग नहीं चाहती होंगी कि उनके आज का आखिरी कॉल इस तरह का हो।

फेटिग ने पूरे हालात को अपने हिसाब से संभाला। सबसे पहले उन्होंने हाथों में दस्ताने पहने और फिर इंजन के कंपार्टमेंट में हाथ डालकर खतरनाक सांप को बाहर निकाला। फिर उसे प्लास्टिक के डिब्बे में रख दिया। इस वीडियो को शेयर करने के बाद लगभग सात हजार लोगों ने देखा है। यह घटना बीते बुधवार की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+