SHOCKING! ऑनलाइन पार्सल मंगाना पड़ा भारी! खोलने पर बॉक्स में से निकला बम और फिर...
Man receives Bomb in parcel: कई बार हम ऑनलाइन मंगाते कुछ और हैं और हमें मिल कुछ और जाता है। फिर फ्रस्टेट होकर हम इसे रिटर्न करवाते हैं और इसके बाद कुछ और दिन का इंतजार करना पड़ता है। लेकिन जरा सोचिये अगर ऑनलाइन मिले बॉक्स में आपको कुछ ऐसा दिख जाए, जिसे देखने के बाद आपके पसीने ही छूट जाएं और जिससे आपकी जान को खतरा हो तो क्या होगा। ऐसा ही कुछ एक शख्स के साथ हुआ, जिसे ऑनलाइन पार्सल में बम मिला।
पार्सल में निकला बम
जी हां! मामला है मैक्सिको का, जहां एक शख्स ने ऑनलाइन पार्सल मंगवाया। उसे नहीं पता था कि इसमें आखिर क्या रखा है। 'न्यूयॉर्क पोस्ट' की खबर के मुताबिक, शख्स ने ऑनलाइन स्टोर से फोन का ऑर्डर दिया था, जिसके बाद उसे कुछ दिन में ये घर पर डिलीवर हुआ। इसके बाद शख्स ने जब देखा तो उसकी आंखें फटी की फटी रह गई।

बॉक्स खोलने पर खराब हुई हालत
दरअसल, इस बॉक्स में फोन नहीं बल्कि ग्रेनेड था। उसने जब बॉक्स खोला तो उसकी हालत खराब हो गई। शख्स ने इस ग्रेनेड की तस्वीरें ऑनलाइन शेयर की हैं। हैरान होकर शख्स ने कंपनी से संपर्क किया, जिसके बाद उसके घर पर बॉम स्क्वाड भेजा गया। फिर रक्षा मंत्रालय ने शख्स के घर के आस-पास घेराबंदी की।
जांच में जुटी पुलिस
हालांकि गनीमत रही कि समय पर कदम उठाने और स्क्वाड का शख्स के घर पर सही वक्त पर पहुंचने के चलते बॉम को डिफ्यूज कर दिया गया। हालांकि, अभी तक इस बात की कोई जानकारी नहीं मिल सकी है कि आखिर ये बम शख्स के घर तक पहुंचा कैसे? किसने इसे बक्से के अंदर रखा? क्या कंपनी को इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी? पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुट गई है।
ड्रग्स गिरोह हैं सक्रिय
बताते चलें कि मैक्सिको में ड्रग्स बेचने वाले समूह बड़ी तादाद में हैं। वे आपस में लड़ते रहते हैं। ऐसे में शक जताया जा रहा है कि ये उन्हीं का काम हो सकता है। हालांकि, इस पूरे मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications