मेट गाला 2017 : देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने पहनी ऐसी ड्रेस की हर तरफ उड़ रहा है मजाक

मेट गाला 2017 में प्रियंका चोपड़ा ने पहनी ऐसी ड्रेस की सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक।

नई दिल्ली। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर अपनी ड्रेस की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही है। मेट गाला 2017 के रेड कारपेट पर प्रियंका ने ऐसी ड्रेस पहनी कि हर तरफ उनका मजाक उड़ रहा है। जहां फैशन इंडस्ट्री और इंटरनेशनल मीडिया उनकी तारीफ कर रहा है तो वहीं सोशल मीडिया पर उनकी इस ड्रेस का मजाक उड़ रहा है।

 Met Gala 2017: Priyanka Chopra Hits The Red Carpet, Twitter's Got Jokes

आपको बता दें कि प्रियंका ने न्‍यूयॉर्क में हुए मेट गाला 2017 के रेड कारपेट पर ट्रेंच कोर्ट फैशन कैरी करते हुए बॉलगाउन पहना। उनके इस ड्रेस का पीछे का हिस्सा काफी लंबा था। प्रियंका चोपड़ा डिजाइनर राल्‍फ लॉरेंन की ड्रेस में पहनीं थी। प्रियंका के इस इंटरनेशनल लुक को काफी लोगों ने पसंद किया, लेकिन सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उनके इस लुक का मजाक उड़ाया। ट्विटर पर प्रियंका के स्‍टाइल को लेकर लोगों ने अलग-अलग जोक्स शेयर किए।

फोटोशूट के जरिए उनकी इस ड्रेस के साथ अलग-अलग तरह की कलाकारी कर फोटो शेयर किया गया। किसी ने उसे पैराशूट से जोड़ दिया तो किसी ने उसे स्‍वच्‍छ भारत अभियान से जोड़ दिया। हलांकि ये कोई पहला मौका नहीं है जब ड्रेस को लेकर देसी गर्ल का मजाक उड़ा हो। इससे पहले ऑस्‍कर अवॉर्ड्स शो के दौरान भी प्रियंका के ड्रेस को लेकर खूब मजाक उड़ा था। ऑस्कर अवार्ड शो के दौरान प्रियंका ने सफेद रंग की ड्रेस पहनी थी, जिसका लोगों ने जमकर मजाक बनाया था। किसी ने प्रियंका की ड्रेस को 'काजू कतली' कहा था तो किसी को प्रियंका 'फूलदान' बता दिया। देखिए इस बार कैसे उनकी ड्रेस को लेकर लोगों ने उनका मजाक उड़ाया...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+