कैप्टन हो तो ऐसा! लियोनल मेसी ने अपनी टीम के लिए खरीदे 35 गोल्ड आईफोन, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
लियोनल मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप 2022 में अपनी जीत का जश्न मनाने के लिए पूरी टीम को आईफोन गिफ्ट करने का फैसला लिया है। इसके लिए मेसी ने गोल्ड कोटेट फोन डिजाइन करवाए, जिनपर प्लेयर्स के नाम और जर्सी नंबर लिखे हुए थे।

फीफा विश्व कप 2022 को अपने नाम करने वाले कैप्टन लियोनेल मेसी इन दिनों चर्चा में हैं। मेसी ने अपनी चैंपियन टीम अर्जेंटीना को एक खास तोहफा देने का फैसला किया है। लियोनल मेसी ने 35 सोने के आईफोन खरीदे हैं। खास बात तो ये है कि सभी आईफोन में टीम के खिलाड़ियों के नाम उनके जर्सी नंबर हैं। वर्ल्ड कप जीतने की खुशी में बतौर कैप्टन मेसी ने अपनी टीम को जो तोहफा दिया है, ये वाकई दिल जीतने वाला है।

मेसी ने डिजाइन करवाए आईफोन
द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, मेसी ने अपनी टीम के लिए जो आईफोन डिजाइन करवाए हैं, ये 24 कैरेट के हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि इन सभी की कीमत भी 1.73 करोड़ रुपये की है। साथ ही इसे मेसी ने आइडिजाइन गोल्ड नाम की एक कंपनी से बनवाया है। रिपोर्ट की मानें, तो कप्तान ने शनिवार को ही अपने पेरिसट के अपार्टमेंट में इन आइफोन्स को पहुंचा दिया था।
टीम को दिया कीमती तोहफा
दरअसल, ये पहली बार था, जब किसी गैर-यूरोपीय टीम ने विश्व कप जीता था। ऐसे में जीत की खुशी में मेसी ने अपनी टीम को इतना कीमती तोहफा देने का फैसला किया। द सन की रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से कहा गया है कि लियोनेल अपने सबसे प्राइडेस्ट मोमेंट का जश्न मनाने के लिए कुछ करना चाहते थे, लेकिन घड़ियों जैसा कोई नॉर्मल गिफ्ट नहीं चाहते थे। इसके लिए उन्होंने बिजनेसमैन बेन लियोन से संपर्क किया और उनके साथ ये आइडिया डिसकस किया।

खास है ये आइफोन
रिपोर्ट्स में आगे जानकारी दी गई है कि हर आईफोन के ऊपर खिलाड़ियों के नाम और अर्जेंटीना का लोगो लगा हुआ है। खिलाड़ी के नाम के अलावा आईफोन पर उनका जर्सी नंबर भी है। साथ ही इसपर वर्ल्ड चैंपियन भी लिखा है। मेसी ने जिस iDesign से इन फोन्स को डिजाइन करवाया, उन्होंने भी कहा कि मेसी काफी अच्छे कस्टमर्स में से एक हैं। उन्होंने वर्ल्ड कप जीतने के कुछ महीने बाद हमसे संपर्क किया था।

मेसी ने ऐसे मनाया जीत का जश्न
कंपनी ने आगे कहा कि वह अपनी इस शानदार जीत का जश्न मनाने के लिए सभी खिलाड़ियों और कर्मचारियों के लिए एक खास तोहफा चाहते थे। तो हमने ये सुझाव दिया कि उनके नाम के खुद के आईफोन हों, जो सोने के हों। तो उन्हें ये आईडिया पसंद आया। मेसी के अपनी टीम को दिए इस शानदार तोहफे की तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। मेसी के फैन भी इसे देखने के बाद फूले नहीं समा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications