Mercedes मालिक ने पेट्रोल पंप पर जमीन पर फेंक कर दिए पैसे, फूट-फूट कर रोने लगी महिलाकर्मी, देखें Video
Mercedes Owner Throws Money On Ground:लग्जरी कार मालिक एक पेट्रोल पंप पर ईंधन भरवाने के बाद कार की विंडो से जमीन पर पैसे फेंक कर देता है। ऐसी बेदज्जती के बाद महिलाकर्मी रोने लगती है।

Mercedes Owner Throws Money On Ground: सफलता और रुपया अधिक आ जाने के बाद कुछ लोग ऐसा घमंड में चूर हो जाते हैं कि वो किसी का अपमान करने में जरा भी संकोच नहीं करते हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे ही एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है जिसने अपनी अकड़ में एक मर्सिडीज कार मालिक ने पेट्रोल पंप में काम करने वाली महिलाकर्मी के साथ ऐसा व्यवहार किया, वो फफक कर रो पड़ी। वीडियो देखकर हर कोई कार मालिक की आलोचना कर रहा है।

घमंड में चूर कार मालिक ने की ये हरकत
लोग अक्सर अपने घमंड में ऐसे चूर रहते हैं कि बिना यह समझे कि ऐसा व्यवहार दूसरों के लिए हानिकारक हो सकता है वो करते हैं। जैसा की इस मर्सिडीज कार के मालिक ने पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने के बाद पेमेंट करते समय किया। ये वीडियो चीन में एक पेट्रोल पंप का है जहां पर कर्मचारी के प्रति कार मालिक के अपमानजनक व्यवहार ने लोगों को हिला दिया है।

पैसा फेंक कर कार मालिक ने दिया
रेडिट पर शेयर किए गए वीडियो में एक लग्जरी कार मालिक एक पेट्रोल पंप पर ईंधन भरवाने के बाद कार की विंडो से जमीन पर पैसे फेंक कर देता है। वीडियो को एक कैप्शन के साथ शेयर किया गया था जिसमें लिखा था, 'गैस स्टेशन कर्मचारी के लिए जमीन पर पैसा फेंक कर कार मालिक ने दिया।

अपमानित महसूस करने पर वह फूट-फूट कर रोने
50-सेकंड के इस वीडियो क्लिप में, एक काले रंग की मर्सिडीज कार को ईंधन भरने के लिए एक गैस स्टेशन में एंटर करती है। जिसके बाद महिलाकर्मी तुरंत कार में पेट्रोल भरती है। जिसके बाद महिलाकर्मी पेमेंट करने के लिए कहती है तो लग्जरी कार का मालिक सम्मानपूर्वक महिला को पैसे हाथ में देने के बजाय नोटों को जमीन पर फेंक देता है। हालांकि कार के स्टेशन से निकलने के बाद महिला नोट उठाती है, लेकिन अपमानित महसूस करने पर वह फूट-फूट कर रोने लगती है। वीडियो के अंत में वह अपने आंसू पोंछते हुए नजर आ रही है।
कौन जानता है कि यह महिला किस दौर से गुजर रही है.
क्लिप देखने वाले लोग जमकर गुस्सा होते हुए कार मालिक की उसके अशिष्ट व्यवहार के लिए आलोचना कर रहे हैं। कुछ ने अधिकारियों से सभी गैस स्टेशनों पर कार के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का भी रिकवेस्ट की। एक यूजर ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा ''यह बेहद निराशाजनक है। उसे अपने आंसू पोंछते देखकर.... लोग किसी के साथ इस तरह से व्यवहार कैसे करते हैं?'वहीं एक और यूजर ने लिखा अच्छा बनने में कुछ भी खर्च नहीं होता!'' एक और यूजर ने लिखा ''मेरा मानना है कि कर्म ऐसे लोगों को पकड़ लेता है... कौन जानता है कि यह महिला किस दौर से गुजर रही है...इससे दर्द होता है।''
Recommended Video


कार मालिक ने दी ये सफाई
स्थानीय मीडिया के अनुसार कार चलाने वाले शख्स ने कहा कि उसका इरादा नोटों को जमीन पर फेंकने का नहीं था, लेकिन घटना के समय वह जल्दी में था। हालांकि लोग कार मालिक की इस बात से सहमत नहीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications