कैमरे में गलती से कैप्चर हुआ 'मेलेनिस्टिक टाइगर', VIDEO ने खींचा लोगों का ध्यान
Rare Melanistic Tiger: भारत के ओडिशा में सिमिलिपाल टाइगर रिजर्व से एक बाघ ने अपना ध्यान सबकी ओर खींचा है। अनोखे जीव का वीडियो किसी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। बाघ की स्किन देखने में एकदम अलग और बेहद खूबसूरत है। अब ये क्लिप जमकर वायरल हो रहा है।
मेलेनिस्टिक बाघ के इस वीडियो को भारतीय वन सेवा अधिकारी ने अपने ट्विटर पर शेयर किया है। रमेश पांडे ने वीडियो को लोगों को दिखाया और इसके बाद इस मेलेनिस्टिक बाघ की चर्चा तेज हो गई।

कैप्शन में लिखा है कि ओडिशा के सिमिलिपाल टाइगर रिजर्व में मेलेनिस्टिक बाघ का खूबसूरत कैमरा ट्रैप वीडियो, एकमात्र स्थान जहां हम आबादी में काले रंग के बाघों को देखते हैं। बताते चलें कि चोरी रोकने के लिए कैमरा ट्रैप आमतौर पर घुटने की ऊंचाई तक जमीन से लगभग दो फीट की ऊंचाई पर लगाए जाते हैं। इन्हें मजबूत पेड़ों से सुरक्षित किया जाता है।
इस मामले में ये कैमरा दुर्लभ बाघ को कैप्चर करने में सफल रहा। सोशल मीडिया पर इस दुर्लभ बाघ का वीडियो खूब वायरल हो रहा है और लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है। लोग इस वीडियो को देखने के बाद काफी रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि ये कितना प्यारा नजारा है।
य़हां देखें वीडियो...
Beautiful camera trap video of a melanistic tiger in Similipal Tiger Reserve, Odisha, the only place where we see blackish tigers because of genetic mutations in the population. pic.twitter.com/KXqvjX8tvs
— Ramesh Pandey (@rameshpandeyifs) August 1, 2023












Click it and Unblock the Notifications