OMG!6 साल का ये बच्चा खाना सूंघ कर ही हो जाता है बेहोश

इस बच्चे को लगभग हर चीज से एलर्जी है। खाना सूंघने भर से ये बेहोश हो सकता है। जानें फिर कैसे जिंदा रहता है ये।

नई दिल्ली। क्या कोई खाना सूंघकर ही बेहोश हो सकता है। क्या खाना किसी को मौत के करीब ले जा सकता है और अगर ऐसा होता है तो फिर वो बिना खाना खाएं जिंदा कैसे बच सकेगा। आप इसे सोच कर परेशान हो रहे है, लेकिन 6 साल का एक बच्चा इसे रोज-रोज झेल रहा है। 6 साल के क्रिश को हर चीज से एलर्जी है। यहां तक की खाने से, भीड़ भाड़ से। बच्चे के माता-पिता को अपने बच्चे की चिंता सता रही है कि आखिर ये कैसे जिंदा रह सकेगा। आइए जानें क्रिश के बारे में...

 खाना सूंघकर हो जाता है बेहोश

खाना सूंघकर हो जाता है बेहोश


6 साल का क्रिश खाना सूंघते ही बेहोश हो जाता है। जिस खाने को खाकर हम सब जिंदा रहते हैं, क्रिश को वहीं काना मौत दे सकती है। उसके लिए खाना सूंघना भी घातक बन चुका है। वो खाने में सिर्फ फल और चावल ही खा पाता है।हलांकि उसे आलू की बनी चीजें बहुत पसंद है, लेकिन वो उसे खा नहीं पाता है, क्योंकि उसके खाते ही वो बीमार हो सकता है।

 खाने पर पाबंदी

खाने पर पाबंदी


6 साल के बच्चे जहां हर चीज के लिए जिद करते है, वहां क्रिश सिर्फ सेब, लीची और चावल की बनी चीजों को ही खा सकता है। इसके अलावा किसी भी खाने को हाथ लगाना उसके लिए घातक साबित हो सकता है।

 भीड़ से परहेज

भीड़ से परहेज


क्रिश को भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने की आजादी नहीं है। उसे भीड़ वाली जगहों पर जाने से डर लगता है, क्योंकि ऐसी जगहों पर जाने से उसके शरीर का इम्यून सिस्टम काम करना बंद कर देता है। जिसके बाद वो वहीं बेहोश होकर गिर जाता है।

 24 घंटे मास्क का बोझ

24 घंटे मास्क का बोझ


भयानक एलर्जी से जूझ रहे क्रिश को 24 घंटों मास्क लगाकर रखना पड़ता है। अगर वो ऐसा नहीं करेगा तो उसे अस्पताल में भर्ती होना पड़ेगा।दरअसल क्रिश के शरीर में कई तरह की सेल्स बनती जा रही हैं। उसके आंत और पेट में कई तरह के बैक्टीरिया बन जाते है, जिसकी वजह से उसे हर चीज से एलर्जी होने लगती है।

 इओसिनोफिलिक से पीड़ित है क्रिश

इओसिनोफिलिक से पीड़ित है क्रिश


मेडिकल साइंस की भाषा में इस भयानक दुर्लभ बीमारी को इओसिनोफिलिक कहते हैं। इस रेयर बीमारी में रोगी के शरीर में सफेद रक्त कोशिकाओं की मात्रा बढ़ जाती है। डब्लूबीसी इतनी बढ़ जाती है कि उसे हर चीज से समस्या होने लगती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+