435 किलो का पाकिस्तानी हल्क, एक हाथ से खींच लेता है ट्रैक्टर

पाकिस्तान के मरदान में रहने वाला अरबाब खिज़र हयात पाकिस्तानी हल्क के नाम से मशहूर है।

नई दिल्ली। अमेरिकी कॉमिक सुपरहीरो हल्क को हर कोई जानता है। उनका गुस्सा और उसकी ताकत उसे सुपरहीरो बनाती है। हल्क तो कॉमिक कैरेट्कट है, लेकिन आज हम आपको इंसानी हल्क से मिलवाने जा रहे हैं। इस हल्क की ताकत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वो बैठे-बैठे ही एक हाथ से भारी-भरकम टैक्टर को ऐसे खींच लता है मानो कुर्सी खींच रहा हो। पाकिस्तान के इस हल्क को उसकी ताकत और उसके वजन के लिए जाना जाता है।

पढ़ें-लेबर पेन के डर से नहीं दिया बच्चे को जन्म, 46 साल बाद कुछ ऐसे निकला बच्चा

 पाकिस्तान हल्क की ताकत

पाकिस्तान हल्क की ताकत

पाकिस्तान के मरदान में रहने वाला अरबाब खिज़र हयात पाकिस्तानी हल्क के नाम से मशहूर है। 25 साल का हयात 6 फुट 3 इंच का है और उस का वजन 435 किलो है। उसे लोग खान बाबा नाम से जानते है। वो खुद को हल्क कहता है। उसे देखना वाला हर शख्स हैरान रह जाता है। हयात के पास न केवल विशाल शरीर है बल्कि उसके पास अद्भुत ताकत है।

हाथ से खींच लेता है ट्रैक्टर

हाथ से खींच लेता है ट्रैक्टर

हल्क की ताकत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वो बैठे-बैठे सिर्फ 1 हाथ से भारी-भरकम ट्रैक्टर को खींच लेता है। कार तो वो ऐसे खींचता है मानों साइकिल को खींच रहा है। वो एक हाथ से मोटरसाइकिल उठा लेता है।

कितनी है खुराक

कितनी है खुराक

अब अगर ताकत इतनी है और शऱीर इतना विशाल है तो जाहिर है कि उस की खुराक भी उसी के मुताबिक होगी। हल्क रोजाना 10000 कैलोरी खाता है। वो रोज 4 चिकेन, 36 अंडे, 3 किलो मांस और 5 लीटर दूध पीता है। इसके अलावा वो फल-फूल, सब्जी, ब्रेड और कैलोरी से भरपूर खाना खाता है।

सबसे ताकतवर इंसान

सबसे ताकतवर इंसान

हयात खुद को दुनिया का सबसे ताकतवर शख्स मानता है और इसका दावा करता है। उसे कोई बीमारी नहीं है और न ही अप ने भारी वजन की वजह से कोई दिक्कत होती है। वो पाकिस्तान में वेटलिफ्टिंग शुरू करना चाहता है। इसके लिए वो लगातार कोशिशें भी कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+