OMG! पूर्व प्रेमिका को न्यूड सेल्फी भेजते पकड़ाया मेयर, हुआ निलंबित
लंदन। सांसदों की अजीबोगरीब हरकत कई बार सूर्खियों में आई है। कभी वे संसद में बैठे सोते नजर आते हैं तो कभी संसद में वीडियो का मजा लेते पकड़ाते हैं। लेकिन इस बार मामला थोड़ा अलग है।

स्विट्जरलैंड की संसद में एक मेयर न्यूड सेल्फी भेजता पकड़ा गया। जिस वजह से स्विट्जरलैंड की संसद एक बार फिर चर्चा में है। देश की बादेन नगरपालिका के मेयर गेरी मूलर को संसद की कार्यवाही के दौरान पूर्व प्रेमिका को अपनी न्यूड सेल्फी मोबाइल फोन के जरिए भेजता पाया गया। जानकारी के अनुसार, मेयर को इस घटना के तुरंत बाद ही संस्पेंड कर दिया गया।
समाचार पत्र ‘स्विजाम सोनटैग' के अनुसार, ग्रीन नेशनल पार्टी के सदस्य मूलर पर काम के दौरान सेक्स चैट साइट पर महिला को अश्लील संदेश भेजने का भी आरोप है।
उप-मेयर मार्कस श्नीडर ने मेयर के रूप में मूलर के सभी अधिकार ले लिए हैं। इससे पहले स्विट्जरलैंड की संसद की सचिव एडलिन लैफोइन को राजधानी बर्न स्थित फेडरल हाउस से कई बार न्यूड सेल्फी और अश्लील फोटो भेजते पाया गया था।
एडलिन ने हालांकि कहा कि उन्होंने कोई नियम नहीं तोड़ा है, क्योंकि फोटो ट्विट करना उनके निजी जीवन का हिस्सा है। बाद में उन्होंने अपना फेसबुक अकाउंट बंद कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications