Video: सिंघम स्टाइल में दौड़ते हुए पुलिस ने पकड़ा मोबाइल चोर तो विभाग ने कैश प्राइज देकर कहा- Thanks
Video: सिंघम स्टाइल में दौड़ते हुए पुलिस ने पकड़ा मोबाइल चोर तो विभाग ने कैश प्राइज देकर कहा- Thanks
मेंगलुरु, 14 जनवरी: अगर आप बॉलीवुड और टॉलीवुड फिल्मों के फैंस हैं तो आपने 'चोर-पुलिस' चेज सीक्वेंस तो देखे ही होंगे। ऐसा ही एक वीडियो में इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मंगलुरु के पुलिस ने सिर्फ 10 मिनट में सिंघम स्टाइल में दौड़ते हुए मोबाइल चोर को पकड़ा है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मेंगलुरु की सड़कों पर नेहरू मैदान के पास उस वक्त लोग हैरान रह गए जब असिस्टेंट रिजर्व सब-इंस्पेक्टर (एआरएसआई) वरुण अल्वा को लोगों ने एक मोबाइल चोर को दौड़कर पकड़ते हुए देखा। अब मेंगलुरु पुलिस विभाग ने कैश प्राइज देकर सब-इंस्पेक्टर वरुण अल्वा को सम्मानित किया है।

10 हजार रुपये देकर रियल लाइफ सिंघम को किया गया सम्मानित
इंडियन एक्सप्रेस में छपी रिपोर्ट के मुताबिक असिस्टेंट रिजर्व सब-इंस्पेक्टर (एआरएसआई) वरुण अल्वा को मेंगलुरु पुलिस विभाग की ओर से 10 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया है। मेंगलुरु शहर के पुलिस आयुक्त ने गुरुवार (13 जनवरी) को अरुण अल्वा के लिए 10,000 रुपये नकद इनाम की घोषणा की और उसे सम्मानित किया।
बता दें कि अरुण अल्वा ने मोबाइल चोर को बुधवार (12 जनवरी) को पकड़ा था। लेकिन लोगों को इस बात का पता तब चला, जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि जांच से पता चला है कि आरोपी मेंगलुरु शहर में काम करता था और कई चोरी और डकैतियों में शामिल रहा है।
Recommended Video

ऐसे फिल्मी स्टाइल में पुलिस ने चोर को दबोचा
असिस्टेंट रिजर्व सब-इंस्पेक्टर (एआरएसआई) वरुण अल्वा ने नीरमर्ग निवासी 32 वर्षीय आरोपी हरीश पुजारी को पूरे फिल्मी अंदाज में दौड़ते हुए पीछा कर पकड़ा है। वीडियो में पुलिसकर्मी को अपराधी का पीछा करते हुए, संकरी गलियों में दौड़ते हुए और सड़कों पर भागते हुए देखा गया है। और आखिरकार पुलिस आरोपी को पकड़ लेते हैं।
राजस्थान का रहने वाला एक ग्रेनाइट कर्मचारी प्रेम नारायण योगी से तीन लोगों ने मोबाइल फोन छीन लिया था। आरोपियों ने अट्टावर निवासी 20 वर्षीय शामंत और हरीश पुजारी पुलिस हिरासत में हैं, जबकि राजेश भागने में सफल रहा। इस मामले को लेकर पांडेश्वर थाने में मामला दर्ज किया गया है।

सोशल मीडिया पर लोगों ने पुलिस की वाहवाही की
सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी शेयर किया जा रहा है। पुलिस की लोग वाहवाही कर रहे हैं। कई लोगों ने लिखा है कि अगर देश के पुलिस वाले इस अंदाज में काम करने लगे तो इस तरह की घटनाएं बहुत कम हो जाएंगी। कई लोगों ने पुलिस के फिटनेस की तारीफ की है।












Click it and Unblock the Notifications