लकी ड्रॉ में कर्मचारी ने जीती 365 दिनों की छुट्टियां, लोग बोले- बॉस का हाल तो...
Man won lucky draw: एक कंपनी के कर्मचारी ने 360 दिनों का पेड लीव का लकी ड्रॉ जीतकर सबके होश उड़ा दिए। कोरोना के बाद 3 सालों में कंपनी ने पहली बार इस तरह के इवेंट का आयोजन किया था।

Paid leave lucky draw: काम के दबाव का लोगों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर बहुत बुरा असर पड़ता है। ऐसे में एक वक्त के बाद छुट्टी लेना बेहद जरूरी हो जाता है। ऐसे में हाल ही में चीन के एक शख्स ने एक साल की पेड लीव जीतकर सबके होश उड़ा दिए।
हाल ही में चीन में एक कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए एक लकी ड्रॉ स्कीम चलाई। कंपनी का एक कर्मचारी पार्टी में 365 दिनों की पेड लीव जीतकर सुर्खियों में छा गया।
कर्मचारी को नहीं आया यकीन
खबरों के मुताबिक, कंपनी ने एक लकी ड्रॉ आयोजित किया, जिसमें सालाना सैलरी के साथ छुट्टी का एक जैकपॉट रखा गया था। लेकिन सुनने में ये जितना आसान लगता है, उतना था नहीं। कर्मचारी ने जब ये जीता तो उसे खुद भी यकीन नहीं हुआ कि ये असली है।
वायरल होने लगा पोस्ट
देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। दरअसल, कंपनी ने कोविड19 के लंबे गैप के बाद एक पार्टी का आयोजन किया था। जिसमें लकी ड्रॉ इनाम और सजा दोनों ही रखे गए थे। सालाना छुट्टी का ये जैकपॉट हासिल करना बेहद मुश्किल था। लेकिन कंपनी के मैनेजर ने इस जैकपॉट को अपने नाम किया और पोस्ट भी सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।
कंपनी ने किया था डिनर का आयोजन
'इंडिया टुडे' की खबर के मुताबिक, कंपनी के ही एक कर्मचारी चेन ने बताया कि कोरोना वायरस के बाद तीन साल में पहली बार कंपनी ने डिनर का आयोजन किया था। कर्मचारी ने कहा कि लकी ड्रॉ का ख्याल कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने के लिए आया था। इसमें एक दो दिन का एक्स्ट्रा पे जैसे कि टाइम-ऑफ जैसे पुरस्कार भी शामिल थे। वहीं सजा की बात करें, तो वेटर के रूप में काम करना शामिल था।
लोगों ने जमकर किया रिएक्ट
यूजर्स इसे देखने के बाद जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। कईयों को कर्मचारी की ही तरह इस पेड लीव जैकपॉट पर यकीन नहीं आया। एक यूजर ने कहा कि कंपनी ने अप्रैल फूल तो नहीं बनाया। तो दूसरे ने वीडियो पर रिप्लाई करते हुए कहा कि ये एक साल तक खाली बैठकर करेगा क्या। तो एक ने कहा कि इसपर यकीन कर पाना काफी मुश्किल है।












Click it and Unblock the Notifications