वैकेशन पर बीवी को सोता छोड़कर निकला बाहर, चमकी किस्मत, मिल गए ₹2 करोड़
अक्सर लोग छुट्टियों में परिवार के साथ सैर-सपाटे पर निकल जाते हैं। अब सैर सपाटे की मस्ती के दौरान कई बार कुछ ऐसा हो जाए जो किस्मत पलटने वाला हो तो क्या ही कहने। एक शख्स के साथ सच में ऐसा ही हुआ जब परिवार के साथ छुट्टियां मनाने के दौरान उसके हाथ जैकपॉट लग गया।

फैमिली के साथ छुट्टियां मनाने आया था
मैरीलैंड के रहने वाले एक शख्स ने बताया कि फैमिली के साथ छुट्टियां मनाने के दौरान उसने एक स्क्रैच-ऑफ लॉटरी का टिकट खरीदना उसके लिए वरदान साबित हुआ। उसने एक झटके में 2 करोड़ रुपये जीत लिए। 58 वर्षीय रीस्टर ने मैरीलैंड लॉटरी के अधिकारियों को बताया कि वह और उनकी पत्नी ओशन सिटी में छुट्टियां मना रहे थे। इसी दौरान वह एक स्टोर पर थे जहां स्क्रैचऑप लॉटरी का टिकट मिल रहा था।

मात्र 10 डॉलर में खरीदा था टिकट
उन्होंने बताया कि उन्होंने बस यूं ही ट्राइ करने के लिए एक टिकट खरीद लिया। शख्स ने बताया कि टॉप इनाम 2,50,000 डॉलर (लगभग दो करोड़ रुपये) का था। इस इनाम के लिए 10 डॉलर का टिकट था। छुट्टियों के दौरान उसने बस यूं ही बिना किसी खास उम्मीद के एक बार 10 डॉलर लगाने का फैसला किया और ये सोचकर टिकट खरीद लिया कि देखते हैं क्या होता है।

एक झटके में बना 2.5 लाख डॉलर का मालिक
टिकट लेने के बाद जब उसने स्क्रैच किया तो उसके आश्चर्य की सीमा न रही। वह टॉप विजेता था यानि कि एक झटके में 10 डॉलर के बदले वह 2.5 लाख डॉलर की रकम जीत चुका था। अगर भारतीय रुपये में देखें तो शख्स 2 करोड़ रुपयों का मालिक बन चुका था। जैकपॉट हाथ लगने का पता लगते ही वह भागते हुए अपनी पत्नी के पास पहुंचा।

बीवी को पहले यकीन ही न हुआ
उसने बताया कि यह बहुत ही रोमांचक था। खास बात थी कि वह बीवी को सोता छोड़कर बाहर आया था। वापस पहुंचकर जब उसने पत्नी को जगाकर बताया कि वह लॉटरी में 2 करोड़ जीत चुका है तो पहले तो उसे यकीन ही न हुआ। जब टिकट दिखाया तो पत्नी को जाकर यकीन हुआ। इसके बाद पत्नी खुशी के मारे चीखने लगी। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब शख्स ने इनाम में बड़ी राशि जीती हो।

पहले भी जीती थी एक लॉटरी लेकिन ये है बंपर
इसके पहले वह साल 2021 में वर्चुअल हॉर्स रेसिंग गेम में 10,000 डॉलर का पुरस्कार जीता था। हालांकि उसने खुद भी ये माना कि इस बार की जीत पिछली जीत के मुकाबले बहुत बड़ी है। उसने बताया कि इस बार जीती गई रकम का इस्तेमाल वह अपने बच्चों की मदद करने और अपने रिटायरमेंट प्लान में लगाएगा।












Click it and Unblock the Notifications