ये है दुनिया का सबसे लंबी जीभ वाला शख्स! पेटिंग ब्रश को जीभ से पकड़कर दिखाया शानदार हुनर

निक अपनी लंबी जीभ से पेंटिंग करने को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में ब्रिटेन के अपने पहले सफर के दौरान दिखे निक ने अपना पेंटिंग हुनर लोगों को दिखाया।

Credit: @thismorning/Twitter

इस दुनिया में कई लोग ऐसे हैं, जो अपने अनोखे टैलेंट के चलते खूब मशहूर हैं। किसी के पास यूनीक बॉडी, तो किसी के पास कुछ अलग है। अपने अजीबोगरीब और अलग टैलेंट के चलते कई लोगों ने रिकॉर्ड भी बनाए हैं। अब एक शख्स अपनी लंबी जीभ को लेकर चर्चा में बना हुआ है। अपनी लंबी जीभ के चलते रिकॉर्ड बना चुके इस शख्स के पास जीभ से पेंट करने का भी हुनर है। जी हां! ये शख्स अपनी लंबी जीभ से पेंटिंग भी करता है।

लंबी जीभ से पेंटिंग करते हैं निक

लंबी जीभ से पेंटिंग करते हैं निक

अमेरिका में रहने वाले निक स्टोबर्ल ने अपनी लंबी जीभ के चलते कई रिकॉर्ड बनाए हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि निक की जीभ 10.1 सेंटीमीटर लंबी है। अब हाल ही में निक अपनी लंबी जीभ से पेंटिंग करने को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में ब्रिटेन के अपने पहले सफर के दौरान दिखे निक ने अपना पेंटिंग हुनर लोगों को दिखाया। शो के होस्ट फिलिप स्कोफिल्ड और हॉली विलोबी ने देखा कि निक ने उनकी पेंटिंग बनाई है, जो अविश्वसनीय है।

पेंटिग ब्रश को जीभ से पकड़ा और...

पेंटिग ब्रश को जीभ से पकड़ा और...

निक ने जिस तरह पेंटिंग ब्रश को अपनी लंबी जीभ में पकड़कर पेंटिंग बनाई, वो वाकई में बेहद शानदार था। शो के होस्ट हॉली ने कहा कि मुझे लगता है कि मुझे आपको ऐसा करते हुए देखना ही नहीं चाहिए था। अपनी इस आर्ट के बारे में बात करते हुए निक ने कहा कि आप दोनों की खूबसूरती को कैमरे में कैद करना वैसे तो काफी मुश्किल है, लेकिन मैंने अपनी पूरी कोशिश की है।

हैरान रह गए शो के होस्ट

हैरान रह गए शो के होस्ट

हॉली ने हंसते हुए कहा कि मैं फिलिप की तुलना में काफी छोटा हूं और लगभग आपके कंधे पर एक तोते की तरह लग रहा हूं। बता दें कि आमतौर पर एक पुरुष की जीभ 8.5 सेमी होती और एक महिला की जीभ इससे थोड़ी ही छोटी होती है। लेकिन निक की जीभ इतनी लंबी है कि वे अपनी कोहनी को भी चाट सकते हैं। ऐसा करना किसी भी इंसान के लिए नामुमकिन माना जाता है।

निक के पास है सबसे लंबी जीभ

बताते चलें कि निक ने अपनी इस पेंटिंग को बेचकर 1200 डॉलर रुपये कमाए हैं। निक के नाम साल 2012 से अभी तक सबसे लंबी जीभ का रिकॉर्ड है। निक अपनी लंबी जीभ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+