मरे हुए पिता की सलाह पर बेटे ने किया ऐसा काम, रातों-रात बदली किस्मत, हुआ मालामाल

अमेरिका में एक शख्स लॉटरी खरीदने पहुंचा। बाद में उसकी किस्मत बदल गई। शख्स के मुताबिक सब कुछ उसके मृत पिता की सलाह पर हुआ।

America

लॉटरी एक ऐसी चीज है, जो पलभर में इंसान की किस्मत बदल सकती है। हालांकि बहुत सी जगहों पर इसे बैन कर दिया गया है, लेकिन अमेरिका में इसका जबरदस्त क्रेज है। वहां पर हजारों लोग ऐसे हैं जिनकी जिंदगी लॉटरी ने बदल दी। अब इसी तरह का एक और मामला सामने आया है, जहां एक शख्स रातों-रात मालामाल हो गया।

पिता की मान ली सलाह

पिता की मान ली सलाह

अमेरिका के मैरीलैंड में एक शख्स की 44 हजार डॉलर की लॉटरी लगी है। भारत के हिसाब से ये करीब 33 लाख रुपये होगी। शुरू में उसको विश्वास नहीं हो रहा था, लेकिन जब उसको ये राशि मिली तो वो हैरान रह गया। उसके मुताबिक उसके स्वर्गीय पिता ने उसे एक सलाह दी थी, जिसको मानते हुए उन्होंने वो लॉटरी खरीदी और उनकी किस्मत बदल गई।

पिता हुए थे नाकाम

पिता हुए थे नाकाम

लॉटरी जीतने वाले 55 वर्षीय वेजी ब्रंसविक ने कहा कि उनके मृत पिता चाहते थे कि वे पावरबॉल और मेगा मिलियन्स टिकट खरीदें। वो खुद लॉटरी खेलते रहते थे, लेकिन वो कभी जीते नहीं। ऐसे में उन्होंने अपने पिता की बात मानने के लिए लॉटरी खरीद ली थी। उनको ये नहीं लगा था कि वो उसे जीत जाएंगे।

क्या करेंगे इन पैसों का?

क्या करेंगे इन पैसों का?

ब्रंसविक के मुताबिक उनके पिता ने उनको कुछ नंबर्स जैसे- जन्म की तारीख आदि का सुझाव दिया था, लेकिन वो शुरुआत में असफल साबित हुए। फिर उन्होंने नंबर में कुछ बदलाव किया और नवंबर 2022 में नए टिकट खरीदे। जिस पर उनकी बंपर लॉटरी निकली है। उन्होंने कहा कि वो सबसे पहले अपने बेटे के एजुकेशन लोन को चुकाएंगे। इसके बाद वो अपने परिवार के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए कुछ जरूरी काम करेंगे। इस साल की शुरुआत में भी इसी तरह का मामला सामने आया था, जहां पर एक 68 वर्षीय महिला ने 19 लाख की लॉटरी जीती थी। उसका दावा था कि उसकी बहन ने सपने में वो नंबर देखे थे, जिससे उसकी किस्मत बदल गई।

Recommended Video

    KBC Lottery Fraud: WhatsApp पर आया 25 Lakh जीतने का मौका, गलती से न करें ये काम | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+