शख्स के हाथ लगा तगड़ा जैकपॉट, जिंदगी भर हर महीने मिलते रहेंगे लाखों रुपये
हाल ही में रेबिन रेडिल नाम का एक शख्स लॉटरी जीता, जिसके बाद जिंदगी भर उसे अब 1000 डॉलर हर हफ्ते दिए जाएंगे। ऐसे में शख्स ने जल्द ही रिटायरमेंट की योजना बनाई है।

Man wins lottery jackpot: लॉटरी जीतना किसी सपने से कम नहीं होता। आमतौर पर या तो लॉटरी का सारा पैसा एक ही बार में दे दिया जाता है या फिर कई सालों में इसका पैसा मिलता है। लेकिन क्या होगा अगर किसी जैकपॉट विनर को मरते दम तक हर हफ्ते पैसा मिलता रहे?
शख्स के हाथ लगा जैकपॉट
ऐसा अगर हममें से किसी के साथ हो तो कई लोग अपनी नौकरी छोड़ देंगे। दुनिया की सैर करेंगे, फंड्स में निवेश करेंगे और भविष्य के लिए बचत करना शुरू कर देंगे। लेकिन रेबिन रेडिल नाम का एक शख्स ऐसा कुछ नहीं सोचता। क्योंकि उसकी लॉटरी हाल ही में लगी है।
हर महीने मिलेंगे लाखों रुपये
हाल ही में इस शख्स के हाथ एक जैकपॉट लगा, जिसके बाद अब जिंदगी भर हर हफ्ते उसे 1000 डॉलर यानी 82000 रुपये की राशि मिलेगी। मई 8 तारीख का वो दिन था, जब रेडिल के हाथ 14 सालों तक लगातार लॉटरी खेलने के बाद जैकपॉट लगा। UNILAD की रिपोर्ट के मुताबिक, लाइफ गेम में जीत के बाद उसके हाथ ये जैकपॉट लगा और उसे तुरंत ही 1000 डॉलर का चेक दिया गया।
रिटायरमेंट लेने के बारे में सोच रहा शख्स
रेडिल बोले कि अब मैं उम्मीद कर रहा हूं कि आने वाले तीन सालों में रिटायरमेंट ले ही लूं। अब उन्होंने फाइनली नौकरी छोड़ने का फैसला तो कर ही लिया है, साथ ही अपने पैसे को खर्च करने की शानदार प्लानिंग भी की है। पेशे से ट्रक ड्राइवर रेडिल का कहना है कि अब वो लॉटरी से मिलने वाले पैसों को बिल पे करने, घर को नया बनाने और घूमने फिरने के साथ-साथ अपनी वेडिंग एनिवर्सिरी को सेलिब्रेट करने में इस्तेमाल करेंगे।
20 बार लॉटरी जीता ये शख्स
लॉटरी एक ऐसा गेम है, जिसमें आप बाय चांस जीत सकते हैं। लेकिन कई ऐसे वाकये भी सामने आए जहां आप हारते हारते जीत जाते हैं। इसे किस्मत अच्छी या बहुत अच्छी होना भी कहा जाए, तो भी बुरा नहीं होगा। काफी वक्त पहले एक शख्स एक नहीं, दो नहीं, तीन नहीं बल्कि 20 बार लॉटरी जीता। जी हां! एक शख्स ऐसे ही 20 बार कुल 74 लाख रुपये की राशि जीता था।












Click it and Unblock the Notifications