शख्‍स के सीने में हो रहा था दर्द, डॉक्‍टरों ने ऑपरेशन किया तो दिल में मिली ऐसी चीज़, कर दिया हैरान

शख्‍स के सीने में हो रहा था दर्द, डॉक्‍टरों ने ऑपरेशन किया तो दिल में मिली ऐसी चीज़, कर दिया हैरान

नई दिल्‍ली, 7 अक्‍टूबर। मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्‍टरों के सामने आए दिन बड़े ही पेचीदा केस आते हैं। जो उनके सामने बड़ी चुनौती साबित होते हैं लेकिन मेडिकल साइंस में इतनी तरक्‍की कर ली है जिसकी मदद से डॉक्‍टर मरीजों में नई जान डालकर नया जीवन देते हैं। ऐसा ही एक और केस सामने आया है जिसमें शख्‍स को नई जिंदगी मिल गई है लेकिन डॉक्‍टरों को उसके सीने में ऐसी चीज मिली है जिसकी कल्पना डॉक्टरों का भी करना मुश्किल है।

शख्‍स की छाती में लगातार दर्द हो रहा था

शख्‍स की छाती में लगातार दर्द हो रहा था

दरअसल, 56 वर्षीय शख्‍स की छाती में लगातार दर्द हो रहा था जिससे उसका सांस लेना तक मुश्किल हो गया था। जब वो अपनी परेशानी लेकर डॉक्‍टर के पास पहुंचा तो डॉक्‍टर ने उसके सीने का पहले एक्‍सरे उसके बाद सिटी स्‍कैन किया। स्कैन में शख्‍स के फेफड़े के पास से दिल को चीरती हुई एक नुकीली चीज़ नजर आई।

दिल में छेद सा हो गया था

दिल में छेद सा हो गया था

इस नुकीली चीज के चलते उसके दिल में छेद सा हो गया था। स्‍कैन रिपोर्ट को देखकर भी डॉक्‍टरों को समझ नहीं आया। इसके बाद डॉक्‍टरों दिल का ऑपरेशन करने का फैसला किया।

ऑपरेशन किया तो वो दंग रह गए डॉक्‍टर मिली ये चीज

ऑपरेशन किया तो वो दंग रह गए डॉक्‍टर मिली ये चीज

जब डॉक्‍टरों ने उसका ऑपरेशन किया तो वो दंग रह गए क्‍योंकि ये नुकीली चीज सीमेंट की थी। ये सीमेंट का टुकड़ा 10 सेंटीमीटर लंबा था। इसी के कारण मरीज के सीने में लगतार दर्द हो रहा था। डॉक्टरों ने जब पूरी जांच करने के बाद भी जब समझ नहीं आया तो उन्‍होंने शख्स की एमरजेंसी सर्जरी की और सीमेंट के टुकड़े को दिल और फेफड़े के बीच से निकाला और छेद को सिल दिया।

जानें कैसे सीमेंट का टुकड़ा दिल में पहुंचा

जानें कैसे सीमेंट का टुकड़ा दिल में पहुंचा

डॉक्‍टरों को जब ये सीमेंट का नुकीला टुकड़ा मिला तो मरीज की उन्‍होंने पुरानी मेडिकल हिस्‍ट्री की पड़ताल की। डॉक्‍टरों ने बताया कि सीने में दर्द रहने की वजह से उसे ऑस्टियोपरोसिस की दिक्कत थी। बीमारी की वजह से उसके शरीर में रीढ़की हड्डी में फ्रैक्चर हो रहा था। जिसके इलाज के लिए डॉक्‍टरों ने उसे काइफोप्लास्टी की थी। इस तरह के इलाज में सीमेंट को रीढ़ की हड्डी में इंजेक्ट किया जाता है, ताकि हड्डी की लंबाई पहले की तरह हो जाए लेकिन इस केस में सीमेंट का टुकड़ा रीढ़ की हड्डी पर चिपके रहने के बजाय नसो से सीने में पहुंच गया और 10 सेंटीमीटर लंबा एक धारदार टुकड़ा नसों में से होता हुआ मरीज के दिल की वॉल में धंस गया और दायें फेफड़े में भी छेद कर दिया। जिसके कारण मरीज को सीने में लगातार दर्द और सांस लेने में तकलीफ हो रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+