गोलगप्पा लवर जरूर देखें ये वीडियो, पैरों से तैयार करता दिखा शख्स, शॉकिंग वीडियो हुआ वायरल

Golgappa Viral Video: क्या आप भी गोलगप्पा खाने के शौकीन हैं? आप भी सड़क पर चलते-चलते गोलगप्पे की स्टॉल को खोजने लगते हैं? क्या आप भी गोलगप्पा खत्म करने के बाद उसका पानी दुकानदार से एक कटोरे में मांगकर उसे सपोड़ जाते हैं? तो यह खबर आप ही के लिए है...

मामला है झारखंड के गढ़वा जिले का, जहां दो युवकों द्वारा गोलगप्पे के लिए अपने पैरों से आटा गूंथने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। ये भी दावा किया गया है कि आटे में हार्पिक और यूरिया खाद भी मिलाई गई थी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किए गए वायरल वीडियो में दो लोग नंगे पैरों से गोलगप्पे के लिए आटा गूंथते हुए दिखाई दे रहे हैं। ये भी देखा जा सकता है कि गोलगप्पे गूंथने वाले लोगों के पास प्लास्टिक में लपेटे हुए तैयार गोलगप्पे रखे हुए हैं।

Golgappa Video

हिंदुस्तान की रिपोर्ट के अनुसार, नगर पंचायत मुख्यालय स्थित बाजार के लोगों ने गुस्साए लोगों ने गोलगप्पे बनाने वाले दो दुकानदारों को घेर लिया और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को हिरासत में ले लिया।

दुकानदारों ने यूरिया और हार्पिक मिलाने की बात कबूली
पुलिस पूछताछ में आरोपी दुकानदारों ने गोलगप्पों का स्वाद बढ़ाने के लिए उसमें यूरिया और हार्पिक (टॉयलेट क्लीनर) मिलाने की बात कबूली है। गोलगप्पे बनाने वाले दुकानदारों में से एक अरविंद यादव ने बताया कि कुछ दिन पहले दुकानदारी को लेकर उसका अपने चचेरे भाई अंशु और राघवेंद्र से झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद उन्होंने दोनों दुकानदारों का पैरों से आटा गूंथते हुए वीडियो बना लिया था।

पुलिस ने आरोपियों की दुकान बंद करा दी है। थाना प्रभारी आकाश कुमार ने बताया कि दोनों दुकानदार उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इनमें से एक 35 वर्षीय अरविंद यादव झांसी जिले के सोमा गांव का रहने वाला है, जबकि दूसरा 30 वर्षीय सतीश कुमार श्रीवास्तव जालौन जिले के नूरपुर गांव का रहने वाला है।

कुमार ने बताया कि आरोपियों के पास सफेद फिटकरी जैसा ठोस रसायन मिला है। इस चीज को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा और आरोपियों के माता-पिता को बुलाया गया है। इन सबके बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी और दुकानदारों को जेल भेजा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+