शख्स ने अस्पताल में महिला मरीज के ऊपर किया पेशाब, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Man arrested for urinating on Female patient: उत्तर प्रदेश के जिला महिला अस्पताल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां हॉस्पिटल के वार्ड में कथित तौर पर एक शख्स ने महिला मरीज पर पेशाब कर दिया। हालांकि पुलिस ने बताया कि इस संबंध में शिकायत दर्ज कर शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सर्कल ऑफिसर वैभव पांडे ने कहा कि हमने जिला अस्पताल के अंदर एक महिला पर पेशाब करने के आरोप में शाहपुर गांव के विकास सिंह को गिरफ्तार किया है। घटना के संबंध में कोतवाली पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी भी दर्ज की गई है।

uttar pradesh

पीड़िता की शिकायत में बताया गया कि सुखपुरा गांव के एक स्थानीय निवासी ने बताया कि घटना मंगलवार रात की है। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, उस व्यक्ति की पहचान विकास सिंह के रूप में की गई है, जो उस वार्ड में दाखिल हुआ था जिसमें पीड़िता भर्ती थी और जब वह बिस्तर पर लेटी थी तो उसने उस पर पेशाब कर दिया।

बताते चलें कि ऐसा ही एक मामला 3 अक्टूबर को भी सामने आया था, जब संपर्क क्रांति ट्रेन के एसी-3 कोच में एक 19 वर्षीय यात्री ने शराब के नशे में गलती से एक बुजुर्ग दंपती पर पेशाब कर दिया।

ये घटना तब घटी जब शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति कोच के अंदर असंतुलित होकर चलने लगा और बुजुर्ग दंपत्ति की बर्थ के पास उसने पेशाब कर दिया। एक सेवानिवृत्त वैज्ञानिक दंपती ने आरोप लगाया कि ये घटना तब हुई जब वे संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे थे जो उत्तर प्रदेश के मानिकपुर जंक्शन और दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन के बीच चलती है।

रितेश जो उसी ट्रेन के डिब्बे में था, शराब के नशे में चलते समय लड़खड़ा गया और गलती से पेशाब कर दिया। उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) हिमांशु शेखर उपाध्याय ने कहा कि इसके परिणामस्वरूप अनजाने में मूत्र की बूंदें दंपती पर गिर गईं।

मामले की सूचना ट्रेन के टिकट परीक्षक (टीटीई) को दी गई, जिन्होंने झांसी के रेलवे नियंत्रण कक्ष को सूचित किया। ट्रेन के झांसी पहुंचते ही आरपीएफ जवानों ने रितेश को ट्रेन से उतार दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+