हवा में चम्मच समेत जम गया नूडल, शख्स की दाढ़ी और बालों पर जम गई बर्फ ही बर्फ, VIDEO
वीडियो में शख्स बेहद बर्फीले इलाके में खड़ा है। जैसे ही वो नूडल खाने की कोशिश करता है, तो वो चम्मच समेत हवा में ही जम जाता है। इसके अलावा शख्स की दाढ़ी और बाल तक जम जाते हैं।

इस वक्त देश के कई हिस्से शीतलहर की चपेट में हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर कंपकंपाती ठंड का एक वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है। वीडियो में एक शख्स बर्फीले इलाके में खड़ा दिख रहा है। आलम ये है कि ठंड के मारे इस शख्स के बाल और दाढ़ी जम चुके हैं। इतना ही नहीं, शख्स ने हाथ में पकड़े बाउल में रखे नूडल्स जैसे ही खाने चाहे, वो भी जम गए। साथ में रखा चम्मच भी ठंड के मारे जम गया। कंपकंपाती ठंड का ये वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है।

कंपकपाती ठंड में जम गए नूडल्स
पेशे से एक्टर जैक फिशर ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैक एकदम बर्फीले इलाके में खड़े हैं और उनकी दाढ़ी और बाल भी ठंड से जम गए हैं। उनके हाथ में नूडल्स से भरा बाउल भी देखा जा सकता है। जैसे ही जैक ने इस बाउल में से नूडल्स निकालकर खाना चाहे, तो वो भी चम्मच समेत जम गए।
लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स
वीडियो को लाखों लोगों ने देखा है लाइक भी किया है। वीडियो देखने के बाद ठंड का अहसास होने लगता है। हाड़ कंपाती इस ठंड में शख्स खाना तक नहीं खा पा रहा है। जैक की पोशाक और इतनी ठंड देखकर एक यूजर ने मजे लेते हुए कहा कि अब मैं समझा सैंटा क्लॉज होने का स्ट्रगल। वहीं एक शख्स ने कहा कि क्या ये मेकअप रियल है।
वायरल हुए जैक के वीडियोज
ठंड का सिर्फ ये ही वीडियो जैक ने शेयर नहीं किया है। एक दूसरे वीडियो में वे बर्फ की सिल्ली जैसे बने हुए हैं। इसमें उनके बाल और यहां तक कि आइब्रो पर भी बर्फ ही बर्फ जमी हुई है। उनके कपड़ों पर भी बर्फ की काफी मोटी परत जमी हुई है। जैक को कहते सुना जा सकता है कि ये असली है।

'लगता है ये साइबेरिया पहुंच गया'
जैक के ये वीडियोज असल में बेहद खतरनाक हैं। इन्हें देखते ही ठंड लगने लगती है। कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में कहा कि उन्हें ये वीडियो देखकर ही ठंड लग रही है, तो वहीं कई लोगों ने कहा कि कंपकंपी जैसा लग रहा। एक ने कहा कि लगता है कि ये शख्स साइबेरिया पहुंच गया है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications