VIDEO: शिप की 11वीं मंजिल से सीधे पानी में कूदा शख्स और फिर...
नई दिल्ली। देश विदेश में अजीबो गरीब हरकतें करने वालों की कमी नहीं है। लोग अकसर खुद को अधिक डेयरिंग दिखाने के लिए भी काफी कुछ अजीब करते हैं। हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो सामने आया जिसे देखकर कोई भी भौंचक्का रह जाए। दरअसल इस वीडियो में एक शख्स ने क्रूज शिप के 11वें फ्लोर से सीधे पानी में छलांग लगा दी। वो भी सिर्फ इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करने के लिए।

क्या हुआ जब जारी हुआ ऐसा खतरनाक वीडियो
27 साल की निकोलेय नएदेव ने ये वीडियो रॉयल कैरीबियन री शिप से कूदते हुए शूट किया था। ऐसे में निकोले और वहां मौजूद रहकर उनके प्रोत्साहन बढ़ा रहे उनके दोस्तों को रॉयल कैरिबियन ने अपने यहां सवारी करने से बैन कर दिया है। शिप ने निकोले को वापस उनके घर भी नहीं छोड़ा और खुद ही अपना रास्ता नापने को कह दिया।
रॉयल कैरिबियन के मैनेजर ने कहा ऐसा
निकोले की इस हरकत से गुस्साए रॉयल कैरिबियन के मैनेजर ने कहा कि हमारे शिप पर इस तरह का लापरवाह बर्ताव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निकोले और उनके दोस्तों को दोबारा कभी भी इस शिप की सवारी नहीं करने दी जाएगी।

अपनी इस हरकत पर क्या बोले निकोले
इस सब के बाद निकोले जब सुबह सोकर उठे तो फेसबुक पर अपने इस वीडियो पर हजारों कमेंट देखे। एक कमेंट में उन्होंने लिखा कि इस सब से पिछली रात मैं नशे में था और जब उठा को कूदने के बारे में सोचा। हालांकि कई लोग निकोले को उनकी इस बेवकूफी के लिए लगातार गालियां दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications